Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: हमें लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए किसी ना किसी तरह की प्रेरणा की जरूरत होती है। यह प्रेरणा हमें मुश्किल वक्त में भी हौसला देती है और सपनों को हकीकत में बदलने का रास्ता दिखाती है। सही मोटिवेशन की कमी कई बार हमें आलसी या निराश बना देती है। मोटिवेशन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम सकारात्मक सोचें। मशहूर कथा वाचिका जया किशोरी भी लोगों को प्रेरिक करने का काम करती हैं। उनकी मोटिवेशनल बातें अकसर सोशल मीडिया में वायरल होती हैं। आइए पढ़ते हैं जया किशोरी के 25 बेहतरीन मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में:
Jaya Kishori Motivational Quotes | Jaya Kishori Success tips | Jaya Kishori Inspirational Quotes in Hindi
1. यह या तो आप आपके पक्ष में हैं या आप आपके विरुद्ध हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या विकल्प चुनते हैं।
2. बुरे दौर में भी यदि आप विनम्र बने रहते तो हैं तो बहुत आगे तक जाएंगे।
3. समय अच्छा हो या बुरा, कुछ ना कुछ सीखा के जाएगा ।
4. अगर अच्छाई सिर्फ़ बाहर से है तो वो चमक ज़्यादा दिन टिक नहीं पाएगी।
5. किसी की बुरी सोच पर अपना स्तर ना गिराए।
6. अपनी इतनी इज्जत करें कि कोई भी दूसरा शख्स आपकी बेइज्जती ना कर सके।
Jaya Kishori Success tips in Hindi
7. जो खो चुके उसे भूल जाओ और जो पाना चाहते हो उसे हासिल करने के लिए काम करो।
8. जिस दिन से आपने अपनी कीमत पहचान ली उस दिन से आपको बुराई का फर्क नहीं पड़ेगा।
9. आपका विकास और नकारात्मक विचार एक साथ नहीं चल सकते।
10. व्यक्ति की हरकतें बता देंगी की उसकी बातों में कितनी सच्चाई है ।
11. ज़िम्मेदारी आपकी है, क्योंकि ज़िंदगी आपकी है।
12. कितनी भी जगह बदल लो, जब तक ख़ुद की बुरी आदतों को नहीं बदलोगे हर जगह दुखी रहोगे।
13. आपका कद नहीं आपकी विनम्रता आपको बड़ा बनाती है।
Jaya Kishori Best Motivational Quotes
14. हर फ़ैसला अगर हम ही कर लेंगे तो फिर वक़्त क्या करेगा
15. ज़िंदगी खूबसूरत है, तुम जीने की तो ठानो।
16. अपने आप को बड़ा बोलने से कोई बड़ा नहीं हो जाता। बड़प्पन तो तब नज़र आए जब काम आप करें और तारीफ़ दुनिया करे ।
17. खुद से खुश रहना सीखो, दुखी करने को तो दुनिया काफ़ी है।
18. साहस का एक छोटा सा क्षण आपके अंदर से नकारात्मकता और घबराहट को हमेशा के लिए दूर कर देगा।
Jaya Kishori Quotes for Success in Hindi
19. आप जो महसूस करते हैं उस पर भरोसा करें, ना कि उसपर जो लोग आपसे कहते हैं।
20. अच्छे लोगो को समझने के लिये ख़ुद मैं भी अछाई होनी चाहिए।
21. हमेशा खुश रहने को अपना उद्देश्य ना बनाएं, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना ही असली विजय है।
22. अगर जीवन में सबसे अच्छा बनना है तो औसत से संतुष्ट होना छोड़ दो।
23. ईश्वर के आगे झुक जाओ, दुनिया के आगे झुकना नहीं पड़ेगा।
Jaya Kishori Inspirational thoughts
24. उड़ान हमेशा ऊँची रखो और नज़रें हमेशा नीची रखो ।
25. सच्ची जिज्ञासा हो तो हर प्रश्न का उत्तर मिल जाता है।
जया किशोरी की इन बातों में सफलता की कुंजी छिपी है। ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें अपने जीवन में उतार आप कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
