Mothers Day Quotes in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी मई के दूसरे रविवार को दुनियाभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह खास दिन हर उस मां के प्रति कृतज्ञता दिखाने का दिन है जिसने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों के नाम पर कुर्बान कर दिया और उफ्फ तक नहीं कहा। मां को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वह केवल हमें जन्म ही नहीं देती, बल्कि अपने हर सुख-दुख से ऊपर उठकर बच्चों की खुशियों के लिए जीवनभर समर्पित रहती है। मां ही वह पहली इंसान होती है जो हमें चलना, बोलना और दुनिया को समझना सिखाती है। वह हमारी पहली गुरु, सच्ची दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है।
आज मदर्स डे पर अगर आप भी अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। आप इन शानदार मदर्स डे कोट्स से अपनी मम्मी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं:
Mothers day images with Quotes | Beautiful words for mother
1. जब हर रास्ते बंद नज़र आज, मां की दुआएं मुझे नई राह दिखाती है।
हैप्पी मदर्स डे मां!
2. एक मां ही तो है, जो बिना कहें मेरी सारी बातों को समझ लेती है।
हैप्पी मदर्स डे मां!
3. हम चाहे कितने भी बड़े क्यों ना हो जाएं, मां के प्यार में कभी कोई कमी नहीं आती है।
हैप्पी मदर्स डे मां!
4. दुनिया मे हर रिश्ते से ऊपर होता है, मां और बच्चे का रिश्ता।
हैप्पी मदर्स डे।
5. इस संसार में सबसे निस्वार्थ प्रेम, मां का होता है।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. जब जिंदगी से मैं हार जाता हूं, मां के ही गोद में सूकून पाता हूं।
हैप्पी मदर्स डे मां!
7. दवाएं भी जहां हार मान लेते हैं, मां दुआएं वहां चमत्कार दिखाती है।
हैप्पी मदर्स डे मां
8. “मां” ये कोई साधारण शब्द नहीं है। ये दुनिया की वो ताकत है, जो हर असंभव को संभव बनाती है।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. मां के बिना ये संसार अधूरा है, क्योंकि मां ही हमारे जीवन की पहली शिक्षक और सच्ची दोस्त होती है। आपको मातृ दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
10. वो इंसान इस दुनिया का सबसे अमीर इंसान है। जिसके पास उसकी मां है।
हैप्पी मदर्स डे मां!
11. मां का प्यार तो वो फूल है, जो कभी भी मुरझाता नहीं है।
हैप्पी मदर्स डे मां!
12. मेरी मां का आशीर्वाद ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. मेरे पास वो शब्द नहीं है, जो मेरे मां के प्यार को बयां कर सकें।
हैप्पी मदर्स डे मां!
