Mothers Day 2026 Wishes for Mother in Law in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी मदर्ड डे वो खास दिन बन कर आया है जब हम अपनी मां को उनकी निस्वार्थ प्रेम और त्याग के लिए शुक्रिया कह सकें। एक मां जितना भी प्यार करे वो कम ही लगता है। शायद इसीलिए भगवान ने इंसान को सास के रूप में एख और मां दी है। सास भी मां की ही तरह हमें अपना पूरा प्रेम देती है। ऐसे में आज मदर्स डे के दिन अपनी सासू मां को को भी धन्यवाद कहना तो बनता है। तो अगर आप अपनी सास को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखे मदर्स डे विशेज कोट्स, मैसेजेस, शायरी हिंदी में:
Mothers Day Wishes Quotes For Mother in Law
1. मुझे बड़ी खुशी से आपकी डांट भी स्वीकार है।,
क्योंकि हूं मैं ये जानती, की ये कुछ और नहीं आपका मेरे लिए प्यार है।
हैप्पी मदर्स डे, मेरी प्यारी सासू मां
2. कभी एक प्यारी सहेली बनकर, तो कभी मां जैसे लाड कर,
आपने हर रिश्ता बखूबी निभाया है।
मदर्स डे पर मेरी प्यारी सासू मां को कोटि-कोटि नमन।
Mothers Day Wishes Shayari for Mother in Law
3. बहू से बढ़कर अपनी बेटी होने का है, मान दिया,
इस सास बहू के रिश्ते को आपने हर रिश्ते से बढ़कर प्यार और सम्मान दिया।
हैप्पी मदर्स डे, मेरी प्यारी सासू मां।
4. मेरी प्यारी सासू मां, आपके प्यार और आशीर्वाद से हर पल बेहद खास लगता है, आपके होने से ही तो घर में हमेशा मां का अहसास होता है।
मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं आपको!
5. जिन्होंने मुझे बढ़कर प्यार और सम्मान दिया है,
अपने दिल में एक ख़ास मुकाम दिया है।
ऐसी प्यारी सासू मां को कोटि-कोटि नमन है।
Happy Mothers Day Mom
Mothers Day Wishes Messages for Mother in law
6. माना की नहीं है ये रिश्ता खून का, न जन्म से जुड़ी कोई पहचान है। इन सबके बावजूद आपके दिल में मेरे लिए ढेर सारा प्यार और इतना सम्मान है।
हैप्पी मदर्स डे, मेरी प्यारी सासू मां।
7. आपने हमेशा खुले दिल से मुझे अपनाया है।
मेरी गलतियों पर भी बड़े प्यार से मुझे समझाया है,
एक बेहतरीन दोस्त और मां का स्नेह दोनों ही मैने आपमें पाया है।
मदर्स डे पर मेरी प्यारी सासू मां को कोटि-कोटि नमन।
8. सास बहु के रिश्ते अक्सर बोझिल मानें जातें हैं।
मगर आपके मां जैसे स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद ने इसे बहुत ही खूबसूरत बना दिया है।
हैप्पी मदर्स डे, मेरी प्यारी सासू मां।
9. कभी सिर पर हाथ रखती है, तो कभी गले से लगाती है।,
ये मां की दुआएं जीवन के हर मोड़ पर काम आती है।,
मेरी मां की ममता ही एक ऐसा सच्चा साया है,
जो उम्र भर दुआ बनकर साथ निभाती है।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सासू मां
10. आपने हमेशा अपनी सगी संतान से ज्यादा मुझे प्यार किया
हमेशा सबसे ज्यादा मुझे प्यार और स्नेग दिया।
आप भले सास हो, मैंने आप में ही अपनी मां को जिया।
मदर्स डे की शुभकमानाएं मम्मा
