लाइफस्टाइल

मां के लिए दिल छू लेने वाला संदेश, देखें इमोशनल मदर्स डे विशेज, मदर्स डे के भावुक कर देने वाले मेसेज जो आंख में लाएंगे आंसू

Mothers Day Emotional Messages: मां के लिए दिल छू लेने वाले इमोशनल मैसेज, भावुक मदर्स डे विशेज और ऐसे संदेश जो आंखें नम कर दें। पढ़ें मां को खास महसूस कराने वाले खूबसूरत शब्द।

Image

मां के लिए दिल छू लेने वाला संदेश

Mothers Day Emotional Messages: मदर्ड डे वो खास दिन है जब हम अपनी मां को उनकी निस्वार्थ प्रेम और त्याग के लिए शुक्रिया कहते हैं। मां सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि पूरी दुनिया है। मां वो है जो बिना बोले भी हमारे दर्द को समझ लेती है और जो हमारी छोटी-छोटी खुशियों में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है। सोशल मीडिया पर मां के लिए सुंदर- सुंदर संदेश तो सभी लिखते हैं, लेकिन असली इमोशन तब आता है जब हम दिल से कुछ कहते हैं।

वैसे तो मां को शुक्रिया करने के लिए कोई भी शब्द कभी पूरा नहीं हो सकता, फिर भी कुछ इमोशनल मदर्स डे विशेज हैं जो दिल को छू जाएंगे और आंखों को नम कर देगें।

1- 'मां, तुम मेरी पहली दोस्त हो, मेरी पहली टीचर हो और मेरी सबसे बड़ी ताकत हो। अगर तुम ना होती तो मैं आज कुछ भी नहीं होता।'

ये लाइन पढ़कर ही दिल भर आता है क्योंकि इसमें सच्चाई छिपी है।

2- 'मां, तुमने मेरी हर गलती माफ की, हर गिरने पर मुझे संभाला, अब मेरी बारी है तुम्हें हर खुशी देने की।'

ऐसे मैसेज मां के लिए बहुत खास होते हैं क्योंकि मां कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगती, बस बच्चों की खुशी चाहती है।

3- 'दुनिया की सारी दौलत एक तरफ और मां की मुस्कान एक तरफ।”

मां की एक मुस्कान के सामने सब कुछ फीका लगने लगता है।

4- 'मां, मैं दूर हूं लेकिन मेरा दिल हमेशा तुम्हारे पास है। हर सांस में तुम्हारी याद है।'

ये लाइनें पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।

5- 'अगर भगवान को देखना है तो मां की आंखों में देखो। क्योंकि मां में ही भगवान का रूप दिखाई देता है।'

मां के लिए दिल छू लेने वाला संदेश

6- मां, तुम वो पहला नाम हो जो मैंने सीखा, वो पहली आवाज हो जिसे सुनकर मुझे सुकून मिला, और वो पहला हाथ हो जिसने मुझे चलना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, सिर्फ तुम्हारी दुआओं और तुम्हारी मेहनत की वजह से हूं। अगर जिंदगी में कभी कोई सच्चा भगवान दिखा है तो वो तुम हो मां।

7- मां, तुम्हारी ममता का कोई मोल नहीं, तुम्हारे प्यार की कोई सीमा नहीं। तुमने हमेशा अपनी खुशियों को पीछे रखकर मेरी खुशियों को आगे रखा। आज जब मैं बड़ा हो गया हूं, तब समझ आता है कि तुम्हारी हर मुस्कान के पीछे कितनी तकलीफ छुपी होती थी।

8- मां, तुम्हारी गोद दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। वहां हर दर्द खत्म हो जाता है, हर डर मिट जाता है और दिल को सुकून मिल जाता है। काश मैं तुम्हें वो सारी खुशियां दे पाता जो तुमने मुझे बिना मांगे दे दीं।

9- मां, तुम्हारी आंखों में जब भी मैं दर्द देखता हूं, तो लगता है कि मैं कितना भी कर लूं, तुम्हारा कर्ज कभी नहीं चुका सकता। तुमने अपने सपनों को भूलकर मेरे सपनों को पंख दिए।

10- मां, तुम्हें शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। तुम वो एहसास हो जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। आज मदर्स डे पर बस इतना कहना है कि मैं तुम्हें जितना भी प्यार दूं, वो तुम्हारे प्यार के आगे हमेशा कम ही रहेगा।

मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि हम रोज-रोज जो प्यार पाते हैं, उसके लिए कभी धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। सच कहें तो मां के बिना जिंदगी अधूरी है। हम चाहे कितने भी बड़े हो जाएं, मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहते हैं। उसकी डांट में भी प्यार होता है और उसके गुस्से में भी चिंता छिपी होती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article