Happy Mothers Day Status in Hindi: आज मदर्स डे है, एक ऐसा खास दिन जो दुनियाभर की माताओं के प्यार, त्याग और समर्पण को समर्पित है। मां को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वह केवल हमें जन्म ही नहीं देती, बल्कि अपने हर सुख-दुख से ऊपर उठकर बच्चों की खुशियों के लिए जीवनभर समर्पित रहती है।
मां ही वह पहली इंसान होती है जो हमें चलना, बोलना और दुनिया को समझना सिखाती है। वह हमारी पहली गुरु, सच्ची दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, मां हमेशा अपने बच्चों की सुरक्षा और खुशी के लिए एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी रहती है। उसका प्यार निस्वार्थ होता है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों का साथ निभाता है। तो आज मदर्स डे पर अपनी मां पर प्यार लुटाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें मदर्स डे स्टेटस हिंदी में:
मदर्स डे पर स्टेटस
1. ऊपर जिसका अंत नहीं उसे 'आसमां' कहते हैं,
इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे 'मां' कहते हैं।
हैप्पी मदर्स डे
2. हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां को,
उसके चेहरे पर न कभी थकावट देखी।
दिल से शुक्रिया मां!
3. सब कुछ मिल जाता है दुनिया में मगर,
याद रखना की बस एक मां नहीं मिलती।
मदर्स डे की शुभकामनाएं!
4. जब भी कोई मुश्किल आई,
मां ने सबसे पहले आवाज लगाई,
उसके आंचल में छिपकर,
हमने राहत की सांस पाई।
हैप्पी मदर्स डे सभी को
5. मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा दोस्तों,
सुबह आंख खुली तो मेरा सर मां के कदमों में था।
हैप्पी मदर्स डे!
हैप्पी मदर्स डे स्टेटस
6.किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता,
शायद अब घर से कोई मां के पैर छूकर नहीं निकलता।
मदर्स डे की शुभकामनाएं!
7. जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।
दिल से शुक्रिया मां!
8. मांग लूं यह मन्नत कि फिर यही जहां मिले,
फिर वही गोद और फिर वही मां मिले।
आई लव यू मां!
9. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
लेकिन एक मां ही काफी है बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।
हैप्पी मदर्स डे मम्मी!
10. फरेब भरी इस दुनिया में बस तेरा ही प्यार सच्चा है मां,
लोग कहते हैं कि अब मैं बड़ा हो गया हूं,
पर तेरे लिए तो आज भी मैं वही छोटा बच्चा हूं मां।
मदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं!
