लाइफस्टाइल

Mother's Day 2025: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 30, 2025, 02:01 PM IST

History of Mother's Day: मां हर बच्चे की पहली शिक्षक और हमारी सबसे बड़ी समर्थक होती है। मां के प्यार और बलिदान को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है। मां के संघर्षों को सम्मानित करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी मई के दूसरे रविवार को मनाया जाएगा। इस साल मदर्स डे 11 मई को सेलिब्रेट किया जाना है। ऐसे में यहां जान लें इसका इतिहास और महत्व।

Image

Add a heading

History of Mother's Day: मदर्स डे एक ऐसा अवसर है जो मां के निस्वार्थ प्रेम, बलिदान को सम्मानित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। यह एक बेहद खास दिन होता है जब बच्चे अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं और जीवन को सही मार्गदर्शन, समर्थन और आकार देने के लिए उनका शुक्रिया कहते हैं। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025, रविवार को मनाया जाएगा। मदर्स डे की तारीख हर साल बदलती है, क्योंकि यह हमेशा मई के दूसरे रविवार को पड़ता है।

History of Mother's Day - मदर्स डे का इतिहास

मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय ऐना जार्विस नामक एक अमेरिकी महिला को जाता है। उनकी माँ, ऐन रीव्स जार्विस, एक शांति कार्यकर्ता थीं जिन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद की और 'मदर्स डे वर्क क्लब' की स्थापना की ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुधारा जा सके। 1905 में अपनी माँ की मृत्यु के बाद, ऐना जार्विस ने अपनी माँ के सम्मान में और सभी माताओं को समर्पित एक दिन स्थापित करने का संकल्प लिया। 10 मई, 1908 को, उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन के एक मेथोडिस्ट चर्च में पहली बार मदर्स डे का आयोजन किया। इस दिन, उन्होंने अपनी माँ की पसंदीदा फूल, सफेद कार्नेशन, चर्च में भेजे। यह विचार तेजी से लोकप्रिय हुआ और कुछ ही वर्षों में, संयुक्त राज्य अमेरिका के लगभग सभी राज्यों ने मदर्स डे मनाना शुरू कर दिया। 1914 में, अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर मदर्स डे के रूप में घोषित किया।

मदर्स डे का महत्व - significance of Mothers Day

मदर्स डे मां को स्पेशल फील कराने और उनकी अहमियत का अहसास करवाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी मां को सरप्राइज देने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग मां को उनका फेवरेट तोहफा या ग्रीटिंग्स देकर मदर्स डे विश करते हैं। वहीं कुछ लोग इस खास मौके पर अपनी मां को बाहर घूमाने ले जाते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article