लाइफस्टाइल

#MannSeMaa: वो मां जिसने समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ा, बेटे गोद लेने की लड़ी लंबी लड़ाई - भावुक कर देगी लाइफ स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 09:46 AM IST

Mothers Day Special: मदर्स डे पर पढ़ें अकई पद्माशाली की कहानी जिन्होंने समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक बेटे को गोद लिया। ट्रांसजेंडर के साथ अकई ने शादी रचाई और अब एक सुखी फैमिली लाइफ जी रही हैं।

Mothers Day Special: ट्रांसजेंडर के सामने कई तरह की चुनौतियां होती हैं। ऐसी ही एक चुनौती मां बनने की होती है। यही वजह है कि ट्रांसजेंडर मां के खूबसूरत अहसास को महसूस करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कर्नाटक की अकई पद्माशाली ने भी इस अहसास के लिए एक बच्चे को गोद लिया। पद्माशाली ने मन से मां प्रोग्राम में बताया कि उन्होंने साल 2019 में बेटे अविन को गोद लिया। पद्माशाली कहती हैं कि इस बच्चे को गोद लेने के बाद मेरी दुनिया ही बदल गई। इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैं हर पल इस अहसास को महसूस करती हूं। पद्माशाली ने बताया कि मेरे बच्चे ने कभी मुझे मां नहीं कहा। वह हमेशा मुझे अथाई कहता है।

बेटे के साथ है मन का रिश्ता

ट्रांसजेंडर पद्मशाली कहती हैं, बच्चे के साथ मेरा मन का रिश्ता है। मैं अपने बच्चे को अपना सारा समय देती हूं। उसके लिखने, पढ़ने और खेलने के साथ खाने और सोने तक हर समय में उसके साथ होती हूं। ये एक खूबसूरत अहसास है, जिसे मैं हमेशा महसूस करना चाहती हूं।

समाज में दिक्कतें

प्रोग्राम में पद्मशाली ने बताया कि समाज में हर एक चीज के लिए लोगों को जज किया जाता है। आप मैरिड हो या अनमैरिड या फिर ट्रांसजेंडर समाज में हर एक चीज के लिए ताने सुनने पड़ते हैं। गौरतलब है कि कानून इन सब से अलग है। कानून हमेशा हमारे साथ है। कभी भी भेदभाव नहीं करता।

बच्चे एडोप्शन में भी आई मुश्किलें

पद्मशाली, बच्चे के एडॉप्शन में आई दिक्कतों के बारे में बताते हुए कहती हैं, इंडियन लॉ के अनुसार, ट्रांसजेंडर होने के नाते मैं बच्चे अडॉप्ट नहीं कर सकती। लेकिन मैंने बहुत स्टडी के बाद और लेजिस्लेटिव से रिक्वेस्ट करने के बाद आखिरकार सफल हुई। आज मैं अपने बेटे अविन की मां हूं। इसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार हूं।

फैमिली से मिली ठोकर

अकई पद्माशाली ने कहा मेरे जेंडर चेंज कराने पर मेरे परिवार ने भी साथ नहीं दिया। उन्हें मेरी पहचान से प्रोब्लम थी। पर, आज मैं खुद एक मां हूं और अपने बच्चे के साथ बहुत खुश हूं। बता दें, अकाई पद्मशाली एक ट्रांसजेंडर मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ एक सिंगर हैं। उन्हें कर्नाटक सरकार से राज्योत्सव अवॉर्ड भी मिल चुका है। अपनी शादी को रजिस्टर कराने वाली वह कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर हैं। वह ट्रांसजेंडर समुदाय के हक के लिए आवाज उठाती हैं।

विशिंग हैप्पी मदर्स डे

अंत में ट्रांसजेंडर ने मदर्स डे विश करते हुए कहा कि आप चाहे किसी भी जेंडर से हो आप समाज की नहीं, बस अपनी सुनो और अपनी करो। बच्चे को अपना सारा समय दो और हमेशा अपने मदरहुड को एंजॉय करो। आप सभी को हैप्पी इंटरनेशनल मदर्स डे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article