लाइफस्टाइल

#MannSeMaa: कम उम्र में आसान नहीं थी बच्चों की परवरिश, रवीना ने 'मन से मां' में शेयर किया मदरहुड एक्सपीरियंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 09:23 AM IST

Mother's Day Special: रवीना टंडन बॉलीवुड की न सिर्फ खूबसूरत अभिनेत्री हैं बल्कि मदरहुड का एक उदाहरण भी हैं। उन्होंने कई अनाथ बच्चियों की मदद की है और दो बच्चियों की परवरिश का जिम्मा भी महज 21 साल में उठाया है। मदर्स डे पर देखें रवीना के मन से मां बनने की कहानी।

Mann Se Maa series on Mothers Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में 'मन से मां' शो में मदरहुड का एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कैसे कम उम्र में ही दो बेटियों पूजा और छाया के परवरिश की जिम्मेदारी निभाई है। अभिनेत्री अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं "भले ही मैंने दोनो बेटियों को जन्म नहीं दिया है पर उनके साथ मेरा अलग ही कनेक्शन है। मुझे अपने बच्चों पर गर्व महसूस होता है। दोनों बेटियां मेरे बुढ़ापे की सहारा हैं।" रवीना ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने मुश्किलों के बाद भी सफलता हासिल की। आज उनकी दोनो बेटियों का घर बस गया। साथ ही एक्ट्रेस शो में महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे की गुड विशेज भी देती हुई नजर आईं।

मां बनना आसान नहीं होता

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बताया मां बनना कितना मुश्किल होता है। एक्ट्रेस ने कहा - मां सिर्फ एक मां नहीं होती बल्कि वो मल्टीटास्किंग होती हैं। एक मां को दिन भर ऑफिस का काम करने के बाद घर के सारे काम निपटाने होते हैं। इतना ही नहीं उन्हें अगली सुबह फिर से पूरी एनर्जी के साथ उठकर काम के लिए जाना होता है।

9 साल की उम्र में आया था पहली बार मां बनने का ख्याल

रवीना बचपन में एकबार अपनी मां के साथ किसी ऑर्फेनेज में थी तभी एक क्यूट सी बच्ची को घर ले जाने की जिद्द करने लगी थीं। इस समय एक्ट्रेस सिर्फ 9 साल की ही थी। अभिनेत्री को बचपन से ही बच्चों से खूब प्यार था और हमेशा सबकी मदद करती थी।

21 साल की उम्र में ही बन गई मां

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने बताया कि महज 21 साल की उम्र में ही उन्होंने दो लड़कियों पूजा और छाया को गोद ले लिया था। बता दें, ये दोनो रवीना के भाई की ही बेटियां थी। हालांकि, एक्ट्रेस को इसके लिए समाज में ताने भी सुनने पड़े थे। इस पर शो में सवाल किए जाने पर रवीना कहती हैं - मुझे समाज से कोई डर नहीं था, मैं बस वही करती हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है।

रवीना को अपनी मां से मिली है प्रेरणा

रवीना कहती हैं - मुझे बचपन से ही बच्चो से काफी प्यार और लगाव रहा है। मुझे गोद लेने की प्रेरणा कहीं न कहीं मेरी मां से मिली है। वो हमेशा बच्चों की मदद करने ऑर्फनेज जाती थी और साथ में मुझे भी ले जाया करती थी। यहां तक कि मैं कई बार बचपन में ही कुछ बच्चों को देख उसे घर ले जाने की जिद्द किया करती थी।

दोनों बेटियां कर रही हैं नाम रोशन

रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की है, जो फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर हैं। दोनों के दो बच्चे बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन है। बता दें, एक्ट्रेस ने जिन बच्चियों को गोद लिया था, उन दोनों की शादी हो गई। उनमें से एक छाया अभी एयर होस्टेस हैं। वहीं, रवीना की दूसरी बेटी पूजा इवेंट मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं।

रवीना का उनकी बच्चियों के साथ है प्यारा बॉन्ड

मन से मां शो में बेटी छाया ने भी शेयर की मां रवीना के साथ कैसा उनका बॉन्ड रहता था। छाया ने कहा - रवीना सिर्फ एक अच्छी मां ही नहीं बल्कि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर मेरी मदद की है। यहां तक कि रवीना ने मेरी प्रेग्नेंसी में भी बहुत ख्याल रखा है। वो मेरे लिए किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं। उन्होंने कभी भी मेरी मां की कमी महसूस नहीं होने दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article