लाइफस्टाइल

Mother Day 2026 Shayari 2026 in Hindi: तू है तो मेरा वजूद है मां.., यहां देखें मदर्स डे शुभकामना शायरी

Mother Day 2026 Shayari 2026 in Hindi (हैप्पी मदर्स डे पर शायरी दो लाइन): अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इन शुभकामना शायरियों की मदद ले सकते हैं।

Image

मदर्स डे पर शायरी

हैप्पी मदर्स डे पर शायरी 2026: आज मदर्स डे है। दुनिया भर की माताओं की समर्पित एक बेहद खास दिन। कहा जाता है कि धरती पर मां भगवान का रूप होती है। वह ना सिर्फ हमें जन्म देती है बल्कि अपना पूरा जीवन ही हम पर कुर्बान कर देती है। मां हमें चलना, बोलना और जीवन जीना सिखाती है। वह हमारी पहली शिक्षक, सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, मां हमेशा अपने बच्चों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है।

मदर्स डे का दिन हमें मौका देता है कि हम अपनी मां के निश्चल प्रेम और कुर्बानियों के लिए आभार व्यक्त करें। ये दिन हमारे लिए यह अवसर लेकर आता है कि हम अपनी मां को हर चीज के लिए शुक्रिया कह सकें। उन्हें बताएं कि आज हम जो कुछ भी हैं सब उन्ही के कारण हैं। तो अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इन शुभकामना शायरियों की मदद ले सकते हैं। यहां देखें मदर्स डे की शुभकामना शायरी हिंदी में:

Shayari for Mother | Mathers Day Shayari

1. मां की दुआओं का असर कमाल होता है,

हर दर्द में उसका साथ बेमिसाल होता है।

चाहे हमसे दूर रहे या पास रहे वो हमारे,

मां के दिल में अपने बच्चों के लिए प्यार बेहिसाब होता है।

हैप्पी मदर्स डे मां!

2. तेरी गोद में ही जन्नत मिलती है

तेरी मुस्कान में राहत मिलती है

तू ही मेरी हर खुशी का कारण है

मां तू मेरी सबसे बड़ी ताकत है

Happy Mother’s Day मम्मी

3. मां, मम्मी, आई और मॉम इन शब्दों को देती वो सच्चा अर्थ है।,

जो कर न सकूं मैं तेरी बंदगी तो मां मेरा ये जन्म लेना ही व्यर्थ है।

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाए!

4. तेरे बिना हर खुशी अधूरी है

तेरे बिना हर राह अधूरी है

तू ही मेरा पहला प्यार है मां

तू ही मेरी जिंदगी पूरी है

Happy Mothers Day Mom

5. मां के बिना ये संसार अधूरा सा लगता है।

हर थकान उसकी गोद में सुकून भरा लगता है,

उसकी एक मुस्कुराहट से पूरे घर में रौशनी छा जाती है।

उस खुदा का रूप है, मेरी मा इस ज़मीं पर,

जो अपनी ममता से हर किसी को सही राह दिखाती है।

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. तेरी ममता की छांव में पलता हूं

तेरी दुआओं से ही चलता हूं

तू ही मेरी पहचान है मां

तू ही मेरा अभिमान है

है मदर्स डे मॉम

7. हर दुआ में बस नाम मां का नाम होता है,

उसकी एक मुस्कुराहट ही मेरा इनाम होता है।

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. हर दर्द को तूने हंसकर सहा

मेरे लिए तूने सब कुछ कहा

तेरी ममता को सलाम मां

तू ही मेरा जहान मां

Happy Mother’s Day मां

9. मां की ममता छांव है, प्यारी

उसके कदमों में जन्नत का सूकून है।

हर दर्द से वो हमें बचा है, लेती

दुआ बनके सर पर रह जाती है।

हैप्पी मदर्स डे मां!

10. तेरी मुस्कान से सवेरा होता है

तेरे बिना सब अंधेरा होता है

तू ही मेरी रोशनी है मां

तू ही मेरा सहारा है

Happy Mother’s Day मम्मी

11. कभी सिर पर हाथ रखती है, तो कभी गले से लगाती है।,

ये मां की दुआएं जीवन के हर मोड़ पर काम आती है।,

मेरी मां की ममता ही एक ऐसा सच्चा साया है,

जो उम्र भर दुआ बनकर साथ निभाती है।

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. हर तकलीफ़ में भी जो मुस्कुराएं, वो है मां

हर दर्द की जो दर्द बन जाए, वो है मां

कर देती है, जो अपनी हर खुशियां हम पर न्यौछावर

ताकि हम चैन से सो पाएं, वो है मां।

हैप्पी मदर्स डे मां!

13. भूलाकर नींद अपनी, वो हमें सुलाती है,

खुद रह जाती है भूखें, पर पेटभर हमें खिलाती है।

“मां” तो भगवान का दूसरा रुप है,

जीवन भर साथ हमारा निभाती है।

हैप्पी मदर्स डे मां!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article