लाइफस्टाइल

Monsoon Skin Care: बारिश के बाद तेज धूप से हो जाती है स्किन एलर्जी, तो इस तरह रखें स्किन का ध्यान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 30, 2025, 10:49 AM IST

Monsoon Skin Care Tips (मानसून में त्वचा की देखभाल कैसे करें करनी चाहिए): बारिश के बाद अचानक तेज धूप निकलने पर कुछ लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है। यह आमतौर पर पसीने की वजह से होने वाली घमौरियों या हीट रैश के रूप में दिखती है, क्योंकि नमी और गर्मी त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है, तो इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

Image

Monsoon Skin Care

Monsoon Skin Care,मानसून में त्वचा की देखभाल कैसे करें करनी चाहिए : मानसून की बारिश हर किसी को अच्छी लगती है। मानसून अपने साथ खुशियां लाती है। लेकिन इस मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के बाद तेज धूप से स्किन का बुरा हाल हो जाता है। स्किन टैन हो जाती है। वहीं कई बार स्किन एलर्जी की समस्याएं भी होने लगती है। मॉनसून में बारिश और नमी के कारण स्किन प्रॉब्लम्स होते हैं। दरअसल, बारिश के बाद चटक धूप और उमस से स्किन के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप मानसून में स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

मानसून में त्वचा की देखभाल कैसे करें करनी चाहिए

मानसून में त्वचा की केयर करने के लिए आसान से उपाय

1- ठंडे पानी से नहाएं

घर वापस आने पर तुरंत ठंडे पानी से नहाएं। यह त्वचा को ठंडक देने और पसीने और गंदगी को हटाने में मददगार साबित होंगे, जिससे एलर्जी का खतरा कम होगा।

2- हल्के और ढीले कपड़े पहनें

मानसून में कॉटन फैब्रिक से बने ढीले कपड़े पहनें। ये हवादार होते हैं और त्वचा को पसीने से बचाते हैं। जिससे पसीना कम आता है और घमौरियों की समस्या नहीं होती।

3- त्वचा को सूखा रखें

नहाने के बाद या पसीना आने पर अपनी त्वचा को अच्छी तरह से सुखाएं। नमी त्वचा की समस्याओं को बढ़ा सकती है।

4- कैलामाइन लोशन का करें इस्तेमाल

अगर आपको खुजली या जलन महसूस हो रही है, तो कैलामाइन लोशन लगा सकते हैं। यह खुजली कम करने में मदद करता है।

5- एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एलर्जी वाली जगह पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है।

6- खुजली करने से बचें

एलर्जी वाली जगह पर खुजली करने से बचें, क्योंकि इससे संक्रमण हो सकता है और समस्या बढ़ सकती है।

7- सनस्क्रीन लगाएं

भले ही बारिश का मौसम हो, लेकिन जब धूप में निकलें तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं जो UVA और UVB दोनों से सुरक्षा देने का काम करेंगे। इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं।

8- हाइड्रेटेड रहें

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। पानी पसीने से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article