Monday Morning Shayari, Wishes and Messages in Hindi: सोमवार की सुबह के साथ नए हफ्ते और जीवन के नए पहलूओं का शुभारंभ होता है। बेहतरीन वीकेंड मनाने के बाद अगर आप भी सोमवार की सुनहरी सुबह के साथ हफ्ते भर को प्रोडक्टिव बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। तो ये शायरियां जरूर ही आपके मन में उम्मीद और जज्बे की नई किरण जगा देंगी। नौकरी, व्यापार या स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोग भी इन शायरियों को पढ़ अपने मनडे मॉर्निंग को मन से और अच्छा बना सकते हैं।
सोमवार का दिन हालांकि कई लोगों को टेंशन भी देता है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि चिंता चिता समान होती है। इसलिए सोमवार को पुरानी चिंताओं की नजर से नहीं बल्कि नई शुरुआत और खुशहाली भरे पलों की नजर से देखें। मनडे मॉर्निंग को अपने और अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं। तो उन्हें भेजे ये मनडे मॉर्निंग शायरियां, जिन्हें पढ़कर जरूर ही उनका चेहरा किसी खूबसूरत फूल की तरह खिल उठेगा।
Happy Monday Good Morning Shayari
- हर सुबह की धूप कुछ याद दिलाती है, हर फूल की खुशबू एक जादू जगाती है, मैं चाहू या ना चाहू रोज सुबह सुबह आपकी याद आ ही जाती हैं।
- फूलों ने अमृत का जाम भेजा है, सूरज ने गगन से सलाम भेजा है, मुबारक हो आपको नई सुबह, तहे दिल से हमने ये पैगाम भेजा हैं..
- सुबह का हर पल ज़िंदगी दे आपको, दिन का हर लम्हा खुशी दे आपको, जहा गम की हवा छू कर भी न गुज़रे, खुदा वो जन्नत सी ज़मीन दे आपको.!
Happy Monday Wishes
- जितनी खूबसूरत ये गुलाबी सुबह है, उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो, जितनी भी खुशियाँ आज आपके पास हैं, उससे भी ज्यादा आने वाले कल में हो।
- नई नई सुबह नया नया सवेरा, सुरज की किरणे हवाओं का बसेरा, और मुस्कुराता हुआ आपका ये चहेरा, मुबारक हो आपको ये हँसी भरा सवेरा !
- सुबह सुबह जिंदगी की शुरुआत होती है, किसी अपने से बात हो तो खास होती है, हंस के प्यार से अपनो को Happy Monday Morning बोलो, खुशी अपने आप साथ होती है।
Good Morning Quotes in Hindi
- हर सुबह की धूप कुछ याद दिलाती है, हर फूल की खुशबू एक जादू जगाती है, चाहूँ न चाहूँ कितना भी यार सुबह आपकी याद आ ही जाती है!
- रात ने चादर समेट ली है, सूरज ने किरणे बिखेर दी है, चलो उठो और धन्यवाद करो अपने भगवान को, जिसने हमे ये प्यारी सी सुबह दी है
- पलके झुका कर सलाम करते हैं, हम तहे दिल से आपके लिए दुआ करते हैं, कुबूल हो तो बस मुस्कुरा देना, हम ये प्यारा सा दिन आपके नाम करते हैं।
Monday Morning Shayari for loved ones
- मुस्कुराहट का कोई मोल नही होता है, रिश्तों का कोई तोल नही होता है, इंसान तो मिल जातें है हमे हर मोड़ पर, लेकिन हर कोई आप की तरह अनमोल नही होता है। सोमवार की सुबह मुबारक हो!
- हँसना हँसाना ये कोशिश है मेरी, सबको खुश रखना चाहत है मेरी, कोई याद करे या न करे, हर किसी को याद करना आदत है मेरी।
- सुबह होते ही जब दुनिया आबाद होती है, आंख खुलते ही दिल में आपकी याद होती है। खुशियों के फूल हों आपके आंचल में, यही मेरे होंठों पर पहली फरियाद होती है।
