Happy Friendship Day (मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं): फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है का जवाब है कि आज यानी 3 अगस्त को इस महीने का पहला संडे है और हर साल की तरह आज भी पूरी दुनिया फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मना रही है। अपने दोस्तों को इस खास दिन की शुभकामनाएं, मित्रता दिवस शायरी, मित्रता दिवस बधाई संदेश आदि भेजनी हैं जो ये बेस्ट और चुनिंदा विकल्प हम आपके लिए लेकर आए हैं। इनको पढ़कर आपके दोस्तों की आंखों में खुशी के आंसू होंगे और होठों पर आपके रिश्ते जैसी मीठी मुस्कान। इस दिन को अपनी फ्रेंडशिप के लिए बेस्ट बनाने के लिए देखें मित्रता दिवस कोट्स इन हिंदी आदि।
मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं (Friendship Day Wishes in Hindi)
1. मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वो दोस्त ही तो होते हैं, जो बिना कहे दिल की बात समझ लेते हैं।
2. दोस्ती वो जादू है, जो हर गम को मुस्कान में बदल देता है।
Happy Friendship Day 2025!
3. सच्चा दोस्त वही है, जो आपकी खामोशी भी पढ़ ले।
ऐसे सभी दोस्तों को मित्रता दिवस पर ढेर सारा प्यार!
मित्रता पर उद्धरण (Friendship Day Quotes in Hindi)
4. सच्ची दोस्ती दो आत्माओं का मिलन है जो कभी अलग नहीं होती।
मित्रता दिवस की बधाई मेरे दोस्त!
5. एक सच्चा दोस्त आपकी आंखों में दर्द देख सकता है, जब आप मुस्कुरा रहे हों।
Happy Friendship Day
6. दोस्ती वो नहीं जो दुनिया को दिखे, दोस्ती वो है जो दिल से दिल को समझे।
मित्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं
मित्रता दिवस पर शायरी (Friendship Day Shayari in Hindi)
7. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कराने का,
ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,
दोस्ती वादा है उम्र भर निभाने का।
8. वो किताबों में नहीं, दिलों में मिलते हैं,
जो सच्चे दोस्त हैं, वो किस्मत से मिलते हैं।
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!
9. खुशबू बनकर तेरी सांसों में समा जाएंगे,
सुकून बनकर तेरे दिल में उतर जाएंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिए,
दूर रहकर भी दोस्ती निभा जाएंगे।
मित्रता दिवस के बधाई संदेश (Friendship Day Messages in Hindi)
10. जिंदगी में बहुत लोग आते हैं,
पर हर कोई दिल के करीब नहीं होता।
जो दिल से जुड़ जाए, वही सच्चा दोस्त होता है।
Happy Friendship Day!
11. ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का बंधन,
जब दोस्ती हो सच्ची, तो बस दिलों का संबंध हो।
मित्रता दिवस मुबारक हो!
12. चाहे दूर हो या पास,
दोस्ती रहे हमेशा खास।
इस दोस्ती के रिश्ते को सलाम,
Happy Friendship Day 2025!
इन खूबसूरत व दिल छू लेने वाले संदेशों, कोट्स, शायरी आदि से आप अपने दोस्तों को मित्रता दिवस की शुभकामना देकर हमेशा के लिए अपनी दोस्ती पक्की कर सकते हैं।
