Met Gala 2026 India Time: फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित शो मेट गाला एक बार फिर सुर्खियों में है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह शानदार इवेंट इस बार 4 मई 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित किया जाएगा। यह सिर्फ एक रेड कार्पेट इवेंट नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और ग्लोबल फैशन का संगम है, जिसका इंतजार दुनियाभर के फैशन प्रेमी करते हैं। यदि आप भी फैशन और कला के शौकीन हैं, तो आपको इस इवेंट (Met Gala 2026) के बारे में विस्तार से जानना चाहिए। आइए जानते हैं इस इवेंट में भारत से कौन-कौन सेलिब्रिटी शामिल होंगे?
मेटा गाला 2026 कब है भारतीय समयानुसार
मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में होगा, जो भारतीय समयानुसार 5 मई 2026 की सुबह है। भारत में दर्शक इस ग्लैमरस इवेंट को सुबह लगभग 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लाइव देख सकते हैं। यह प्रसारण वोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। जहां रेड कार्पेट की शुरुआत से ही सितारों की एंट्री और फैशन का जलवा देखने को मिलता है।
क्यों खास है मेट गाला इवेंट?
मेट गाला का आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से किया जाता है। यह एक चैरिटी इवेंट है, लेकिन इसकी पहचान इससे कहीं आगे बढ़कर फैशन के सबसे बड़े मंच के रूप में बन चुकी है। यहां सितारे अपने अनोखे, कभी-कभी चौंकाने वाले और हमेशा चर्चा में रहने वाले आउटफिट्स के साथ नजर आते हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए क्यों खास है मेट गाला 2026?
मेट गाला 2026 भारतीय दर्शकों के लिए खास होने वाला है। इस बार करण जौहर और ईशा अंबानी जैसे भारतीय दिग्गज इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सितारों की भागीदारी ने इस इवेंट को भारत में भी बेहद लोकप्रिय बना दिया है।
हालांकि इस साल का थीम अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी थीम के अनुसार सितारों का फैशन देखने लायक होगा।
रेड कार्पेट पर बिखरेगा सितारों का जलवा
मेट गाला की सबसे बड़ी खासियत इसका रेड कार्पेट है, जहां हॉलीवुड, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और फैशन इंडस्ट्री के बड़े नाम अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करते हैं। हर साल कुछ नए आउटफिट्स ट्रेंड बन जाते हैं और महीनों तक चर्चा में रहते हैं। इस बार भी कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ भारतीय चेहरों की मौजूदगी इस इवेंट को और खास बनाएगी।
चूक न जाना फैशन का जलवा देखने का मौका
अगर आप फैशन, ग्लैमर और सेलिब्रिटी कल्चर में रुचि रखते हैं, तो मेट गाला 2026 आपके लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकता है। यह वह रात है जब स्टाइल सिर्फ देखा नहीं जाता, बल्कि महसूस किया जाता है। तो आज ही अपना अलार्म सेट कर लीजिए और फैशन की इस सबसे बड़ी रात का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए।
