Christmas Tree Decoration Ideas (घर पर क्रिसमस ट्री कैसे सजाएं): देशभर में लोग बेसब्री से क्रिसमस का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। इतना ही नहीं, केक कटके हैं और एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए जाते हैं। बच्चे इस दिन के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। अगर आप अपने बच्चे को खुश करने के लिए घर पर क्रिसमस ट्री सजाने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां से आप क्रिसमस ट्री सजाने के बेस्ट आइडियाज देख सकते हैं।
1. पॉम पॉम से सजाएं

pictures of christmas decorations in homes
कुछ क्रिएटिव आइडिया अगर दिमाग में न आ रहा हो तो बाजार से रंग-बिरंगे पॉम पॉम या खिलौने खरीद कर लाएं और उनसे अपनी क्रिसमस ट्री को सजाएं। आप चाहें तो पॉम पॉम के साथ रंगे-बिरंग ऊन से बने बॉल्स का इस्तेमाल करके भी अपनी क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।
2. लाइट्स लगाएं

christmas tree decorations images
अगर आप क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स और साथ में क्रिसमस ट्री को सजाने वाले डेकोरेटिव आइटम्स का यूज करती हैं तो आपके क्रिसमस ट्री को एक बेहतरीन लुक मिलेगा। इसके अलावा आप क्लासिक तरह से सजावट करने के लिए छोटे सेंटा क्लॉस की भी मदद ले सकती हैं। लाइट्स लगाने के बाद क्रिसमस ट्री के आसपास भी रौनक बढ़ जाएगी।
3. बॉल्स का करें इस्तेमाल

how to decorate christmas tree
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप कई कलर की बॉल्स को यूज कर सकती हैं। आप अगर चाहें तो कुछ डार्क कलर की बॉल्स से भी डेकोरेशन कर सकती हैं। अगर आपके घर पर ज्यादा बड़ा क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप इस तरीके को अपना सकती हैं। मार्केट और ऑनलाइन भी आपको कई तरह की बॉल्स मिल जाएंगी जिससे आप क्रिसमस ट्री को आसानी से सजा सकती हैं। आप लाइन से बॉल्स को सजाने की जगह एक सुंदर पैटर्न में अलग- अलग तरह से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं।
4. गिफ्ट्स से सजाएं

christmas decoration at home
आप क्रिसमस ट्री के नीचे की तरफ छोटे-छोटे गिफ्ट लगा सकती हैं और बड़े गिफ्ट को नीचे की तरफ भी रख सकती हैं। आप क्रिसमस ट्री पर भी गिफ्ट लगा सकते हैं, छोटे साइज वाले।
5. रिबन लगाएं

christmas tree decorations list
आप रेड कलर के बड़े रिबन की मदद से क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। आपको बता दें कि अगर आप क्रिसमस ट्री में कई तरह के ऑर्नामेंट्स के साथ रिबन को लगाती हैं तो इससे क्रिसमस ट्री और भी अधिक अच्छा लगेगा। आप रिबन को भी अलग-अलग तरह से डिजाइन करके क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं।
