लाइफस्टाइल

सूजी का हलवा एकदम नए तरीके का.. इतना आसान है बनाना, यहां देख लें इंटरनेट पर छाई रेसिपी

Makhandi Halwa: चाहे पूजा का मौका हो, अचानक आए मेहमान हों, या बस शाम की चाय के साथ कुछ मीठा खाने का मन हो, हलवा हमेशा सबको खुश कर देता है। मखंडी हलवे का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। अगर आप एक बार किसी को यह हलवा बनाकर खिलाएंगे तो हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। चलिए नोट करे लें इसे बनाने की रेसिपी।

Image

Suji Makhandi halwa

How To Make Makhandi Halwa: भारत में खुशी का मौका हो या फिर किसी भी धर्म का त्योहार हो, मीठा खाना हर जगह पर कॉमन होता है। खुशियों को बांटने के लिए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई जाती है। हलवा भारतीय रसोई का वह स्वादिष्ट डेजर्ट है, जिसे किसी भी मौके पर झटपट बनाया जा सकता है। चाहे त्योहार हो, पूजा-पाठ या अचानक घर आए मेहमानों को लिए कोई स्पेशल डिश बनानी हो, हलवा हमेशा ही पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मखंडी हलवे का स्वाद चखा है। अगर आप हलवा लवर हैं तो आपको पंजाब की यह खास रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। बता दें, मखंडी हलवा एक भारतीय मिठाई है जिसे पंजाब के लोग खूब चाव से खाते हैं। यह हलवा अपनी मिठास और सॉफ्टनेस के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबु और हल्की-सी मिठास हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता हैं रेस्त्रां स्टाइल टेस्टी मखंडी हलवा।

मखंडी हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 2 कप दूध
  • 1 कप घी
  • 1 कप चीनी
  • कटे हुए मेवे ( काजू , बादाम , किशमिश)

मखंडी हलवा बनाने की विधि (Makhandi Halwa Recipe in hindi )

- यह खास हलवा बनाना बहुत ही आसान है, इससे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक एयरटाइट डिब्बा लेना है। अब इसमें एक कप सूजी डालें, और 2 कप दूध डालकर इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करलें। अब डिब्बे का ढक्कन लगा दें और इसे कम से कम आधे घंटे तक के लिए छोड़ दें । आधे घंटे बाद आप देखेंगे की यह एक स्मूद और पतला पेस्ट बन जाएगा।

- अब एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें। घी गरम होने पर कढ़ाई में कटे हुए मेवे डालकर उसे मीडियम-स्लो आंच पर भूनें। मेवों को तब तक भूनें जब तक उसका रंग भूनकर हल्का सुनहरा होकर उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। अब भुने हुए डॉई फ्रूट्स को एक कटोरी में निकाल लें और बचे हुए घी को कढ़ाई में एक कप चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- सामग्री अच्छे से मिक्स होने का इंतजार करें और तब तक चलाते रहें जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए। अब गैस की आंच कम करें और सूजी का मिश्रण धीरे-धीरे कढ़ाई में डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाते हुए लगभग 15 मिनट तक पकने दें। अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए दो मिनट तक पकाएं। और बस आपका टेस्टी मखंडी हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें और इसके स्वाद का आनंद लें।

यह लेख मूल रूप से गौरांगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article