लाइफस्टाइल

सावन में फलाहारी का स्वाद होगा दोगुना, बस घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर, यहां से नोट कर लें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 14, 2025, 01:43 PM IST

Makhana Kheer Recipe: सावन सा महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर लोग उपवास रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। उपवास रखने वाले भक्त फलहारी भी करते हैं। फलहारी में कई तरह की चीजें बनाई जाती है। जिनमें मखाने का खीर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप सावन के पहले सोमवार के मौके पर मखाने का खीर बनाना चाहते हैं तो यहां से नोट कर लें रेसिपी।

Image

मखाना खीर बनाने की रेसिपी (Photo: istock)

Makhana Kheer Recipe: आज सावन का पहला सोमवार है। इस खास मौके पर लोग भगवान भोलेनाथ की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करते हैं। इस खास मौके पर लोग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं और उपवास भी रखते हैं। सावन का व्रत रख रहे लोग फलहारी के लिए कई तरह की चीजें बनाते हैं, जिनमें मखाने का खीर सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक होता है। मखाने का खीर पोषण से भरपूर होने के साथ साथ बेहद लाजवाब होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर पर स्वादिष्ट मखाने का खीर बना सकते हैं।

सामग्री

  • मखाना - 1 कप
  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
  • चीनी - स्वादानुसार (लगभग 4-5 बड़े चम्मच)
  • घी - 1-2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए सूखे मेवे (जैसे काजू, बादाम, पिस्ता) - 2-3 बड़े चम्मच
  • किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
  • केसर के धागे - 5-6

बनाने का तरीका

1. मखाने को भूनें

एक कड़ाही या पैन में 1-2 चम्मच घी गरम करें। घी गरम होने पर मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। मखाने को तब तक भूने जब तक यह हल्का सुनहरा नहीं हो जाता। भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। जब मखाने ठंडे हो जाएं, तो आधे मखानों को दरदरा पीस लें या हाथ से हल्का क्रश कर दें, और आधे मखानों को साबुत रहने दें।

2. दूध उबालें

अब उसी कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले पर न लगे।

3. मखाने और सूखे मेवे डालें

जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें भुने और क्रश किए हुए मखाने डाल दें। अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें।

4. पकाएं

अब आंच को धीमा कर दें और खीर को लगभग 10-15 मिनट तक पकने दें। इसे तब तक पकाएं जब तक मखाना अच्छी तरह नरम हो जाएं और खीर थोड़ी गाढ़ी हो जाए।

5. चीनी और इलायची पाउडर डालें

जब खीर गाढ़ी होने लगे और मखाने नरम हो जाएं, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहे तो केसर भी डाल सकते हैं।

6. परोसे

जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे परोसे। ठंडी खीर का स्वाद भी बहुत अच्छा लगता है।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article