Mahatma Gandhi Jayanti Quotes in Hindi, महात्मा गांधी के अनमोल विचार: महात्मा गांधी सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी 'पूजे' जाते हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन सत्य और अहिंसा के नाम कर दिया था। गांधी जी हमेशा कहते थे कि किसी भी चीज पर विजय पाने का सबसे कारगर हथियार अहिंसा ही है। गांधी जी के सिर्फ विचार ही नहीं उनका पूरा जीवन लोगों के लिए प्रेरणा का काम करता है। गांधी जयंती 2025 के इस खास मौके पर आइए पढ़ें महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार:
Gandhi Jayanti Quotes | Gandhi Ji Motivational Quotes in Hindi
1. आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
2. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
3. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।
4. आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
5. केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कें तो उसकी कुछ बूंदें अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं।
6. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।
7. उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
8. पहले वे तुम्हें नकारेंगे, फिर तुमपर हंसेंगे, फिर वे तुमसे लड़ेंगे और फिर तुम जीत जाओगे।
9. व्यक्ति अपने विचारों के सिवा कुछ नहीं। वह जो सोचता है वही बन जाता है।
10. कमजोर इंसान कभी क्षमाशील नहीं हो सकता। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।
महात्मा गांधी के इन प्रेरक विचारों को अपने जीवन में उतार आप भी खुद को बेहतर इंसान बना सकते हैं। आप चाहें तो गांधी जयंती के मौके पर आप महात्मा गांधी के ये कोट्स किसी अपने को भी भेज सकते हैं या फिर अपने वाह्ट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।
