लाइफस्टाइल

घर में नहीं भिनभिनाएगा एक भी मच्छर, नोट कर लें मच्छर दूर भगाने वाले पौधे कौन से हैं

मच्छरों से परेशान हैं? तो कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो प्राकृतिक रूप से मच्छरों को दूर रखते हैं। जानिए ऐसे पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाकर आप बिना केमिकल के मच्छरों से राहत पा सकते हैं।

Image

Machar kaise bhagaye, Machar bhagane ke liye paudhe

गर्मी और बरसात का मौसम आते ही मच्छरों की समस्या हर घर में बढ़ जाती है। ये छोटे-छोटे कीड़े न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। आमतौर पर लोग मच्छरों (Machar Kaise Bhagaye) से बचने के लिए केमिकल स्प्रे, कॉइल या मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका ज्यादा उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ऐसे में अगर आप एक नेचुरल और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो कुछ खास पौधे आपके बेहद काम आ सकते हैं। ये पौधे न सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि अपनी खुशबू और गुणों से मच्छरों को दूर रखने में भी मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और इन्हें घर के अंदर या बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है। देखें मच्छर कैसे भगाते हैं, मच्छर भगाने के लिए घर में कौन से पौधे लगाना चाहिए।

मच्छर भगाने वाले असरदार पौधे

1. तुलसी (Holy Basil)

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में आम है। इसकी तेज खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती, जिससे वे दूर रहते हैं। साथ ही यह हवा को भी शुद्ध करता है।

2. लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर की खुशबू इंसानों को सुकून देती है, लेकिन मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसे कमरे या बालकनी में रखने से मच्छर दूर रहते हैं।

3. लेमनग्रास (Lemongrass)

लेमनग्रास में सिट्रोनेला नामक तत्व होता है, जो मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार होता है। यह एक नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है।

4. मिंट (पुदीना)

पुदीना की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसे छोटे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है।

5. गेंदा (Marigold)

गेंदा के फूलों में मौजूद कंपाउंड मच्छरों और अन्य कीड़ों को दूर रखते हैं। इसे घर के बाहर या खिड़कियों के पास लगाना फायदेमंद होता है।

6. रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी की खुशबू मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है। इसे किचन गार्डन या बालकनी में लगाया जा सकता है।

गर्मी और बारिश वाले इस मौसम में मच्छरों से बचने के लिए हमेशा केमिकल का सहारा लेना जरूरी नहीं है। जरूर ही आप भी ये वाले नेचुरल पौधे घर में लगा सकते हैं। ये पौधे घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ मच्छरों से भी सुरक्षा देते हैं। ये आसान और सुरक्षित तरीका अपनाकर आप हेल्दी वातावरण बना सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article