लाइफस्टाइल

Maa Shayari: मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, मां देखी है.., आज जितिया पर मां को गिफ्ट करें ये शायरी, देखें मां के लिए शायरी हिंदी में

Maa Par Shayari, Shayari For Mother: आज जितिया व्रत 2025 (Jitiya 2025) है। अपनी संतानों के लिए माताओं ने निर्जला व्रता रखा है। मां ऐसी ही होती है। कई शायरों ने मां की महिमा को अपनी रचनाओं में बखूबी उकेरा है। इस फेहरिस्त में मुनव्वर राना, बशीर बद्र और निदा फ़ाज़ली जैसे नाम प्रमुख हैं। उन्होंने अपनी शायरी में मां के बलिदान को क्या खूब बयां किया है।

Image

मां के लिए शायरी, मां पर शायरी, मां शायरी हिंदी में (Photo: AI Image)

Maa Ke liye Shayari, Maa Par Shayari: आज जितिया है। आज माएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। माएं ऐसी ही होती हैं। खुद को चाहे जो हो जाए लेकिन वह अपने बच्चों पर कभी आंच नहीं आने देती। अपनी संतान के लिए वह किसी भी परेशानी से लड़ने को तैयार रहती है। मां नाम के इस एक शब्द में इश्वर का वास होता है। इसी मां पर देश दुनिया के मशहूर शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम लिखे हैं। आइए यहां देखें मां पर लिखे कुछ खूबसूरत शेर:

Shayari for Mother in Hindi

1. किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई,

मैं घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से में मां आई।

– मुनव्वर राना

2. दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ

कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए

- इफ़्तिख़ार आरिफ़

3. इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,

मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।

– मुनव्वर राना

Best Shayari for Mom

4. एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश'

मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है

- अब्बास ताबिश

5. चलती फिरती हुई आँखों से अज़ां देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है, मां देखी है।

– मुनव्वर राना

6. मां के बिना ज़िंदगी सूनी, जैसे बस्ती बिना पानी,

उसके आंचल की छाँव में ही तो बसती है जिंदगानी।

– अज्ञात

Mother Shayari in Hindi

7. मां ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है,

शहर के रास्ते हों चाहे गांव की पगडंडियां।

– मुनव्वर राना

8. मां की गोद में सुलाए हुए कितने दिन बीते,

अब तो नींद भी उसकी याद में ही आती है।

– बशीर बद्र

9. मैंने जो मां पर लिखा है, वही काफी होगा,

नेकियां गिनने की नौबत ही नहीं आएगी।

– मुनव्वर राना

10. वो एक मां ही थी जो मेरे लिए जागी रातों को,

बाकी सबने तो बस मुझसे अपने मतलब रखे।

– अज्ञात

Maa Shayari in Hindi

11. मां की दुआएं ही बचा लेती हैं हर मुसीबत से,

वो आंचल है जिसमें छुपा है सारा जहां।

– मुनव्वर राना

12. मां के बिना घर आँगन वीरान सा लगता है,

वो एक दीया थी, जिसका उजाला अब नहीं।

– अज्ञात

13. मां की ममता का कोई मोल नहीं इस दुनिया में,

वो खजाना है जो कभी खाली नहीं होता।

– अज्ञात

उम्मीद करते हैं कि मां पर लिखे ये खूबसूरत शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। जितिया व्रत 2025 के इस खास मौके पर आप चाहें तो ये शेर अपनी मां को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article