लाइफस्टाइल

National Anthem lyrics: भारत माता की आन बान शान है राष्ट्रगान, यहां देखें पूरी लिरिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 11:08 AM IST

National Anthem lyrics, Jana gana mana lyrics download: आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ जश्न का माहौल है। ऐसे में यहां हम आपके लिए राष्ट्रगान की पूरी लिरिक्स लेकर आए हैं। ध्यान रहे राष्ट्रगान गाते वक्त आपको सावधान की स्थिति में खड़ा होना होता है। इसके नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यहां पढ़ें राष्ट्रगान की पूरी लिरिक्स।

Image

जन गण मन अधिनायक इन हिंदी

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम।
  • राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है राष्ट्रगान।
  • राष्ट्रगान किसी भी देश के इतिहास व परंपरा को दर्शाता है

National Anthem lyrics (राष्ट्रगान इन हिंदी): जन-गण-मन....भारत माता की आन बान शान है। यह हम भारतीयों का अभिमान है। यह देश का सबसे बड़ा धरोहर है। राष्ट्रगान को राष्ट्रप्रेम का प्रतीक माना (National Anthem lyrics) जाता है। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में देखने को मिल रहा है। यही वह दिन है जब देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की बागडोर में बांधने के लिए संविधान को लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस पर यदि राष्ट्रगान की बात ना की जाए, तो सबकुछ (National Anthem Of India)अधूरा होगा। किसी भी देश का राष्ट्रगान उस देश का अभिमान होता है।

आपको शायद ही पता होगा कि राष्ट्रगान सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन गाया (National Anthem Of India Lyrics) गया था। राष्ट्रगान किसी भी देश के इतिहास व परंपरा को दर्शाता है, जो देश को एक अलग पहचान देने के साथ सभी देशवासियों को एकजुट करता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम आपके लिए राष्ट्रगान की पूरी लिरिक्स लेकर आए हैं, यहां आप राष्ट्रगान याद कर सकते हैं या फिर यहां से देख आप पूरा राष्ट्रगान गा सकते हैं।

Lyrics Of National Anthem, राष्ट्रगान लिरिक्स इन हिंदी

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥

बता दें राष्ट्रगान को पूरा गाने में कुल 52 सेकेंड लगता है, जबि इसका पूरे संस्करण को चलाने की कुल अवधि 20 सेकेंड है। राष्ट्रगान रवींद्रनाथ टैगोर ने न सिर्फ लिखा था बल्कि इसे गाया भी था। ध्यान रहे राष्ट्रगान गाते वक्त आपको सावधान की स्थिति में खड़ा होना होता है। इसके नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article