Lohri 2023:लोहड़ी का त्यौहार मूल रूप से पंजाब में मनाया जाता है। यहां इस पर्व को लोग 13 जनवरी को मनाते हैं। हालांकि पंजाब ही नहीं बल्कि अब तो पूरे देश में इस त्यौहार की धूम रहने लगी है। ज्यादातर दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में सभी लोग इकट्ठा होते हैं और जश्न मनाते हैं। महिलाएं इस दिन सजने-संवरने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। अगर आप इस लोहड़ी पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो कुछ बॉलीवुड दिवाज के लुक्स आजमा सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
सारा अली खान आउटफिट्स-
फ्रेश रंगों के साथ अगर आप कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो सारा अली खान की फेस्टिव लुक ट्राई कर सकती हैं। यह किसी भी त्यौहार के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। साथ ही मैचिंग की चूड़ियों को पेयर करना ना भूलें, क्योंकि ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ चूड़ियां चार चांद लगाने का काम करती हैं।
आलिया भट्ठ लुक-
आलिया भट्टे के लुक्स और स्टाइल को भला कौन नहीं पसंद करता है। वो जो भी ड्रेस पहनती हैं वो ट्रेंड बन जाता है। आप अगर लहंगा पहनना पसंद नहीं करती हैं तो इस रंग का सूट सेट भी ट्राई कर सकती हैं।
कियारा आडवानी सारी लुक-
लोहड़ी के मौके पर अगर आप साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो कियाराआडवाणी की यह साड़ी लुक अपना सकती हैं और इसके साथ स्लिक जुड़ा और बड़े झुमकों को भी पहनकर आप अपने जलवे बिखेर पाएंगी।
जाह्नवी की नियोन साड़ी
जाह्नवी कपूर हमेशा अपने स्टाइल और लुक को लेकर चर्चे में बनीं रहती हैं। सभी उनके स्टाइल को काफी पंसद करते हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। नियोन कलर की साड़ी के वह न्यूड मेकअप और झुमके में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये लुक भी आप खूब जंचेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
