New Trends: लेटेस्ट फैशन हर बार इन होता है। कभी कलर तो कभी डिजाइन, तो कभी पैटर्न। इस बार लूज सलवार सूट का फैशन काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा इन है पाकिस्तानी सूट। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी लूज और कंफ्टेबल होते हैं। वैसे भी आजकल लोगों को ऐसे ही लूज कपड़े पहनना पसंद आता है। अगर आप भी पसंद करते हैं लूज सूट पहनना तो ट्रेंडी फैशन को ट्राई कर सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि, आप किस तरह के सूट खरीदकर उन्हें स्टाइल कर सकते हैं।
लूज सूट का फैशन इन
लॉन्ग प्रिंटेड दुपट्टा सूट सेट
लॉन्ग प्रिंटेड दुपट्टा सूट सेट आजकल लड़कियां काफी पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो ये स्टाइलिश लगता है और काफी क्लासी लुक भी देता है। इसमें आप डिफ्रेंट स्टाइल और डिजाइन को सर्च कर सकते हैं जो आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा इसके प्राइज की बात करें तो ये आपको 1500 से 2000 के बीच आसानी से मिल जाएंगा।
शॉर्ट कुर्ती डिजाइन
आप इन सूट की केटेगरी में शॉर्ट कुर्ती ट्राई कर सकते हैं। जिसको आप पेंट या प्लाजो के साथ पहन सकते हैं। इसी के साथ आपको इसमें कलर के भी कई ऑप्शन मिल जाएगे जो आप अपने कलर के अनुसार चूज कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें और भी कलेक्शन देख सकते हैं जो आपको किसी भी फैशन वेबसाइट पर दिख जाएंगी। इसके प्राइज की बात करें तो ये आपको 2000 रूपये में आसानी से मिल जाएंगी।
अनारकली लूज सूट स्टाइल
अनारकली लूज सूट भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप किसी भी पार्टी या घूमने के लिए ट्राई कर सकते हैं। ये पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। आप चाहे तो इन्हें आप सूट के डिजाइन के हिसाब की एसेसरीज के साथ कैरी कर सकते हैं। आपको बता दें कि, ये सूट आपको 1000 के आसपास के प्राइज में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।
इसके अलावा आप और भी डिजाइन ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। जिससे आपको और ज्यादा आइडिया मिल जाएगा की आपके ऊपर कौन सा सूट अच्छा लगेगा और आप उसे किस तरह से कैरी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
