Punjabi Dishes For Lohri 2025 (लोहड़ी रेसिपी हिंदी में): देशभर में आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोहड़ी खुशियों का त्योहार है, जो मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन से ही ठंड का प्रकोप कम और रातें छोटी होने लगती हैं। ये त्योहार सिखों और पंजाबियों के लिए सबसे खास है। इस खास मौके पर घर सजाए जाते हैं, रंगोली बनती है और साथ ही बनते हैं तरह-तरह के पकवान। पंजाबी डिशेज के तो वैसे भी लोग दीवाने हैं और इस खास मौके पर ट्रेडिशनल पंजाबी डिश बनाने की परंपरा है। इन डिशेज को खाकर दिल खुश हो जाता है। तो आइये यहां आपको लोहड़ी के टॉप 5 डिशेज के बारे में बताते हैं।
सरसों का साग

sarson ka saag recipe in hindi
लोहड़ी की बात हो और सरसों का साग न बने, ये तो हो ही नहीं सकता। सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्ते, बथुआ, पालक, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, घी, नमक, जीरा की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सरसों के पत्तों और दूसरे साग को उबालकर उसे मिक्सी में पीस लें। फिर घी में तड़का लगाकर उसे अच्छे से पकाएं। इसके साथ मक्के की रोटी और सफेद मक्खन परोसें।
तिल के लड्डू

til ke laddu kaise bante hain
लोहड़ी का त्योहार हो, और तिल के लड्डूओं की बात न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार कर सकती हैं। तिल में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
रेवड़ी

rewari recipe for lohri festival
रेवड़ी का इस्तेमाल लोहड़ी की पूजा में भी होता है। इसीलिए बाजार में इस मौसम में खूब रेवड़ी मिलती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। गुड़ और सफेद तिल से बनीं रेवड़ी त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।
पंजाबी दाल तड़का

punjabi dal tadka restaurant style
पंजाबी दाल तड़का खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए तुअर दाल, चना दाल, टमाटर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, घी, जीरा, हींग, कड़ी पत्ते की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए दाल को उबालकर तड़का लगाएं। घी में जीरा, हींग, और कड़ी पत्ते तड़का लगाकर दाल में डालें। इसे भी गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें। आप इसके साथ पुलाव भी बना सकते हैं।
मक्का और बाजरे की रोटी

makki ki roti recipe in hindi
सर्दियों के इस त्योहार पर मक्के की रोटी और बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ खाई जाती है। यह लोहड़ी की खास डिश है। यह भोजन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन लंच या डिनर में इसी का इंतजाम करें।
