लाइफस्टाइल

Lip Care Tips: फटे होंठों से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 03:37 PM IST

होंठों का फटना एक आम बात है। मानसून के सीजन में ये समस्या बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग लिप बाम समेत कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे भी हैं जो होंठों को फटने से बचा सकते हैं।

Image

How to take care of lips during monsoon

मानसून का मौसम जितना सुहावना होता है,उतना ही यह हमारी त्वचा और खासकर होंठों के लिए मुसीबत खड़ी करता है। हवा में नमी की वजह से होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं। वहीं अगर इसकी देखभाल न की जाए तो होंठ फटने भी लगते हैं। ऐसे में होंठों की नमी को बरकरार रखने और इसे फटने से बचाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होंठों को मुलायम और सॉफ्ट बना सकते हैं।

देसी घी

रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं। यह मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और होंठों को मुलायम बनाता है।

नारियल तेल

नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो होंठों को नमी देते हैं। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। इसके लिए नारियल तेल को सीधे होंठों पर अप्लाई करें।

शहद

शहद एक नेचुरल humectant है, जो नमी को सोखता है और होंठों की नमी को बनाए रखता है। इसके लिए रात को सोने से पहले थोड़ा सा शहद लगाएं और सुबह धो लें।

शहद और चीनी का स्क्रब

इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिलाकर धीरे-धीरे होंठों पर मसाज करें। यह डेड स्किन को हटाकर होंठों को मुलायम बनाता है। इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।

दलिया और दूध का स्क्रब

इसके लिए थोड़ा सा दलिया पीसकर उसमें कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर धो लें।

शहद से दूर होगा कालापन

अगर आपके होंठ पिग्मेंटेड हो रहे हैं, यानि कालापन बढ़ रहा है तो आप लगातार 15 दिन तक होंठों पर शहद लगा सकते हैं। इसके लिए शहद को होंठों पर अप्लाई करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे होंठ मुलायम होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article