लाइफस्टाइल

Lemon Tea Recipe and Benefits: नींबू की चाय बनाने का सही तरीका क्या है, 90 प्रतिशत लोग गलत रेसिपी करते हैं फॉलो

Lemon Tea Recipe and Benefits (लेमन टी कैसे बनाते हैं): चाय हम सब पसंद करते हैं और इसके विकल्प भी खोजते रहते हैं। ऐसा इसलिए कि, सेहत को लेकर सजगता दिखने लगी है। इस लेख में सेहत के फायदों वाली ऐसी ही एक शानदार चाय की बात होगी और जानेंगे इसे बनाने का तरीका।

Image

Lemon Tea Recipe Benefits in Hindi lemon tea kaise banate hain

Lemon Tea Recipe and Benefits (लेमन टी कैसे बनाते हैं): दूध वाली सामान्य चाय के जगह कोई और ताजगी देने वाला विकल्प खोज रहे हैं तो नींबू की चाय इसमें सबसे अच्छी होगी। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए यह चाय न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करती है, बल्कि वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा को निखारने में भी मदद करती है। इसके फायदे इतने हैं कि इसे रोजाना की दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर आप भी इन फायदों का लाभ लेना चाहते हैं, तो घर पर ये वाली चाय बनाकर पीना शुरु कर दें। यहां देखें खास नींबू की चाय यानि लेमन टी के फायदे तो घर पर लेमन टी बनाते कैसे हैं।

नींबू की चाय के फायदे

नींबू की चाय एक हर्बल और हेल्दी ड्रिंक है, जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व इसे एक बेहतरीन हेल्थ टॉनिक बनाते हैं। एक नजर इसके लाभ पर

इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से नींबू की चाय पीने से सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।

वजन घटाने में सहायक

नींबू की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और फैट बर्निंग प्रॉसेस को बढ़ाने में सहायक होती है।

पाचन के लिए बढ़िया

अगर आपको गैस, अपच या पेट की भारीपन जैसी समस्या होती है, तो नींबू की चाय एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। यह पाचन क्रिया को सुधारती है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है।

शरीर को डिटॉक्स करे

नींबू की चाय शरीर से विषैले तत्व (toxins) बाहर निकालने में मदद करती है। यह लिवर को साफ करती है और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाए रखती है।

त्वचा को निखारे

नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। नींबू की चाय पीने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

तनाव और चिंता कम करे

नींबू की चाय एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक होने के साथ-साथ तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायक होती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स दिमाग को शांत रखते हैं और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

नींबू की चाय कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ये तो रही फायदे की बात अब इसे बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

कैसे बनाएं नींबू की चाय

नींबू की अगर एक हेल्दी चाय बनानी हो तो ये तरीका जान लीजिए। इसके लिए आपको जरूरत होगी,

1 कप पानी, ½ नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, ½ इंच अदरक, 2-3 काली मिर्च, 2 तुलसी के पत्ते, चुटकी भर नमक और ¼ चम्मच चाय की पत्ती की।

इसे सुबह खाली पेट पीने से डिटॉक्स और वजन घटाने में मदद मिलती है, खाना खाने के 30 मिनट बाद पीने से पाचन अच्छा रहता है हांलांकि रात में सोने से पहले इसे न पिएं, क्योंकि यह एसिडिटी बढ़ा सकता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article