लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, खासकर बच्चे। लेकिन क्या हो अगर यही साधारण लौकी एक मजेदार और चटपटी डिश में बदल जाए? आजकल हेल्दी खाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग बोरिंग सब्जियों को नए अंदाज में बनाना पसंद कर रहे हैं। लौकी की नूडल्स भी ऐसी ही एक रेसिपी है, जो स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है। इसमें मैदे वाली नूडल्स की जगह पतली कटी हुई लौकी का इस्तेमाल किया जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - घी बनाते वक्त बदबू क्यों आती है, घी की महक कम करने के लिए करें ये आसान काम
यह डिश कम कैलोरी वाली होती है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। अगर आप घर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी की नूडल्स जरूर बनाकर देखें।
सामग्री
1 मध्यम आकार की लौकी
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च पतली कटी हुई
1 गाजर जूलियन कटी हुई
2-3 लहसुन की कलियां
1 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
चिली फ्लेक्स
नींबू का रस
सबसे पहले तैयार करें लौकी नूडल्स
लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब पीलर या स्पाइरल कटर की मदद से इसे पतली नूडल्स जैसी स्ट्रिप्स में काट लें। अगर स्पाइरल कटर नहीं है तो चाकू से भी पतले लंबे टुकड़े बनाए जा सकते हैं।
सब्जियों को भूनें
एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक चलाएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कड़ाही में डोसा कैसे बनाएं
लौकी नूडल्स मिलाएं
अब तैयार की हुई लौकी नूडल्स पैन में डालें। इन्हें ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना लौकी पानी छोड़ सकती है। लगभग 3-4 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं।
मसाले डालें
नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में थोड़ा नींबू का रस डालें ताकि स्वाद और भी बढ़ जाए।
आपकी गर्मागर्म बेहद टेस्टी और हेल्दी लौकी वाली नूडल्स तैयार है। सर्व करने से पहले इसे आप अच्छे से चाहें तो तिल, हरा धनिया या स्प्रिंग अनियन से गार्निश कर सकते हैं।
