Herbs for Hair: सर्दियों में बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आते हैं। ऐसे में इस सीजन में आपको बालों की अधिक देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की खूबसूरती बढ़े तो इसके लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सहारा लें। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से आपके बाल काफी ज्यादा घने और खूबसूरत होंगे। साथ ही इससे सर्दियों में होने वाली परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे। इससे आपके बाल काफी घने हो सकते हैं। आइए जानते हैं बालों की खूबसूरती बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियां?
बालों की खूबसूरती बढ़ाती हैं ये जड़ी-बूटियां
बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप कई तरह की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार जड़ी-बूटियों के बारे में-
एलोवेरा का करें इस्तेमाल (Aloe Vera)
एलोवेरा न सिर्फ आपकी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपके बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है। यह विटामिन A, C, E, B12 से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही यह डैंड्रफ, सफेद बाल, बेजान बालों की परेशानी को दूर कर सकता है।
भृंगराज (Bhringraj)
बालों के लिए भृंगराज एक प्राचीन आयुर्वेदिक बूटी है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुख्य रूप से यह आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन डी, पॉलीपेप्टाइड से भरपूर होता है। बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बालों में भृंगराज तेल लगाएं। इससे आपके बाल खूबसूरत और घने होंगे।
आंवला (Amla)
आंवला न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे आपके बालों को भी मजबूती मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी दूर की जाए तो आंवला तेल अपने बालों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।
लैवेंडर का करें इस्तेमाल (Lavender )
बालों के लिए लैवेंडर काफी बेहतर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हो सकता है। इसकी खुशबू स्ट्रेस को कम करती है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है। लैवेंडर में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगस की परेशानी को रोकने में असरदार है।
मेथी लगाएं
मेथी बालों के लिए काफी फायदेमंद है। यह आपके बालों को मजबूत बना सकता है। इसमें आयुर्वेदिक घटक मौजूद है जो आपके बालों को घना कर सकता है। साथ ही इससे रूसी और ड्राई स्कैल्प की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
