लाइफस्टाइल

चेहरे पर दिखने लगा है बुढ़ापा, आज ही इन फल और सब्जियों का शुरू कर दें सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 01:09 AM IST

Anti-Agings Foods : हर व्यक्ति अपने चेहरे को जवां दिखना चाहता है, लेकिन कुछ स्थितियों की वजह से स्किन पर झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं। ऐसे में फल और सब्जियां आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जी हां, फल और सब्जियों की मदद से आपकी स्किन यंग नजर आ सकती है। आइए जानते हैं इन फल और सब्जियों के बारे में-

Image

झुर्रियां हटाए ये फल और सब्जियां

KEY HIGHLIGHTS
  • स्किन की खूबसूरती बढ़ाए शिमला मिर्च
  • ढलती उम्र को जवां करे संतरा
  • झुर्रियां और फाइन-लाइंस की परेशानी दूर करे ब्रोकली

Anti-Agings Foods : हम में से हर व्यक्ति जवां और खूबसूरत नजर आना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना सामान्य है, लेकिन कुछ लोगों को कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, लाइफस्टाल और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे पर बुढ़ापे दिखने के लक्षणों को कम करना बहुत ही जरूरी है। कुछ लोग चेहरे से झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने के लिए कई तरह के केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स से स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में चेहरे से बुढ़ापे को कम करने के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, आप अपने आहार में कुछ फल और सब्जियों के शामिल करने मात्र से चेहरे से झुर्रियां और फाइन-लाइंस की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फल और सब्जियों के बारे में-

चेहरे पर बुढ़ापे को कम करने वाले फूड्स

शिमला मिर्च है हेल्दी

शिमला मिर्च स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। यह विटामिन ए और विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत हैं। नियमित रूप से विटामिन सी से भरपूर सब्जियों का सेवन करने से स्किन में कोलेजन का निर्माण बेहतर तरीके से होता है, जिससे झुर्रियों की परेशानी कुछ ही दिनों में कम हो सकती है।

संतरा का करें सेवन

विटामिन सी से भरपूर संतरा आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से स्किन में कोलेजन का निर्माण अच्छे से होता है, जिसकी मदद से आप स्किन की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन जवां नजर आए, तो अपने आहार में संतरा जरूर शामिल करें।

ब्रोकली है फायदेमंद

स्किन को जवां और खूबसूरत करने के लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करें। ब्रोकली कई तरह के विटामिन्स होते हैं। इसके साथ ही यह जिंक और ल्यूटेन से भरपूर होता है। इतना ही नहीं, ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपकी स्किन को जल्द से जल्द रिपेयर करने में मददगार है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन यंग और खूबसूरत नजर आए, तो अपने आहार में ब्रोकली जरूर शामिल करें।

इन फल और सब्जियों के अलावा आप अपने आहार में गाजर, आंवला, नींबू, चेरी जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article