लाइफस्टाइल

Winter outfits: आउटफिट्स जो आपकी विंटर स्टाइल को देंगे एक नया लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 09:39 PM IST

Winter outfits: सर्दी के मौसम में अगर आप अपने लुक को बदलना चाहते हैं और अच्छा दिखना चाहते हैं, तो कुछ आउटफिट्स का चुनाव आवश्यक करें। जानिए इन आउटफिट्स के बारे में पूरी जानकारी और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो सर्दी से बचाने के साथ-साथ आपको वॉर्म रहने में भी करेंगे मदद।

Image

Winter outfits: आउटफिट्स जो आपकी विंटर स्टाइल को देंगे एक नया लुक

KEY HIGHLIGHTS

  • सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के साथ ही खुद को स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • विंटर वियर को सही से स्टाइल करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखें।
  • इस विंटर अपने लिए पफर जैकेट, पुलोवर, लॉन्ग बूट्स आदि जरूर खरीदें।

Winter outfits: सर्दी का मौसम अपनी चरम सीमा पर हैं। ठंड में घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। इस सीजन में अगर आप अच्छे से खुद को स्टाइल न करें, तो आपका विंटर लुक अजीब लग सकता है। ऐसे में, कई लेयर कपडे पहन कर आप बहुत अधिक बल्की भी लग सकते हैं। हालांकि, विंटर वियर को सही से स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, कुछ चीजों का ध्यान रख कर आप स्टाइलिश लग सकते हैं और इसके साथ ही ठंड से भी आपका बचाव हो सकता है। इसके लिए आपके लिए सही आउटफिट्स का चुनाव करना जरूरी है। आइए जानें उन आउटफिट्स के बारे में, जो आपके विंटर स्टाइल को एक नया लुक दे सकते हैं।

आउटफिट्स जो विंटर स्टाइल को दें नया लुक

विंटर यानी ठंड जिसमें हम लेयर्स में कपडे पहनते हैं ताकि ठंड से बच सकें। इस विंटर अपने स्टाइल को बदलें और इन आउटफिट्स से खुद को एक नया लुक दें।

पफर जैकेट- कुछ लोग इसे पफर जैकेट कहते हैं तो कुछ लोग इसे क्विल्ट जैकेट के नाम से जानते हैं। इसमें पैडिंग होती है जिससे ठंड से बचाव होता है। गर्म जैगिंग या जीन्स के साथ इसे पहन कर आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।

पुलोवर- पुलोवर एक सामान्य स्वेटर या जम्पर को कहा जाता है। इस विंटर स्टाइलिश पुलोवर के साथ अपने लुक में फ्रेशनेस लाएं। टर्टलनैक या ऑफ शोल्डर पुलोवर को आप स्कर्ट्स, शॉर्ट्स या जीन्स आदि किसी के साथ भी पेअर कर सकते हैं।

पोंचो- क्या आप जानते हैं कि पोंचो को असल में साउथ अमेरिका में पहना जाता है? यह वूलेन के थिक क्लॉथ से बना होता है, जिसमें सिर के लिए बीच में स्लिट होता है। इसे पहन कर आपका लुक बिलकुल अलग हो सकता है। सही शूज और असेसरी के साथ इसे पेयर कर के आप खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

लॉन्ग बूट्स- लॉन्ग बूट्स न केवल सर्दी से बचाव करने के लिए अच्छे हैं बल्कि यह भी इस मौसम में आपको बेहतरीन दिखने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी ड्रेस या कम्फर्ट के अनुसार लॉन्ग बूट्स को चुन सकते हैं। बाजार में आपको इसकी बहुत अधिक वेराइटी मिल जाएगी।

अगर आप वार्म रहना चाहते हैं और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे आवश्यक टिप यह है कि अपने लिए वूल या थर्मल टाइटस अवश्य खरीदे। इसे आप जीन्स या पेंट्स के नीचे पहन सकते हैं। इन्हें आप स्कर्ट या शॉट्स के साथ भी वियर कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article