Kisan Diwas Shayari: किसानों को भारत देश का भविष्य कहा जाता है। अगर वे न हो तो देश की प्रगति रुक जाएगी। किसान दिन-रात मेहनत कर इस धरती पर अन्न उगाता है। हर साल भारत में 23 दिसंबर को किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह को देश में किसानों का सर्वमान्य नेता माना जाता है। इनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में वित्तमंत्री भी रहे। इन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके कृषि और किसान हितैषी कार्यों को देखते हुए ही भारत सरकार ने वर्ष 2001 से चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। तो आइए इस खास दिन पर धरतीपुत्रों को हम दें शायराना अंदाज में शुभकामनाएं-
1.इक दरिया मोड़ी उसने, इक समुंदर बांध रखा है।
किसान के इक टूटे हल ने, पूरे घर को संभाल रखा है।।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2. कुछ महीने जी कर देखिये, जिंदगी किसान की।
नेता जी फिर समझ में आएगी, समस्या हिन्दुस्तान की।।
किसान दिवस की बधाई
3. किसानों के मेहनत की सही कीमत ना दे पाई।
बड़ी उम्मीद के साथ हम सबने नई सरकार बनाई।।
Kisan Diwas Ki Shubhkamnaye
4. यूं ही नहीं मिल जाता है आटा दुकानों पर आपके लिए।
किसी किसान ने तपती धूप में गेहूं था काटा आपके लिए।।
किसान दिवस की जय हो
5. धन्य हो धरती के वीर पुत्र किसान, खेती-बाड़ी है जिसकी असली पहचान।
जिनका सम्मान करता है पूरा हिन्दुस्तान, वही है देश की आत्मा और जान।।
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. पढ़ा-लिखा नहीं, अनपढ़ हूं,
सीधा-सादा, भोला-भाला किसान हूं।
जीता मैं बड़े ही स्वाभिमान से हूं
सिर्फ महंगाई से मैं थोड़ा परेशान हूं।
किसान दिवस की शुभकामनाएं
7 .खाना खाने से पहले भगवान के साथ उस किसान को जरूर याद करना।
जो मेहनत की खाद और उम्मीदों के खून-पसीने से अन्न पैदा करता है।
किसान दिवस की शुभकामनाएं
8. मिट्टी से उसका गहरा है नाता,
सरल जीवन है उसको भाता।
कड़ी धूप में अपनी चमड़ी जलाकर
बंजर धरती पर वो सोना है उगाता।।
जय हो किसान की
9. मत मारो गोलियों से मुझे साहब मैं पहले से एक परेशान इंसान हूं।
मेरी मौत कि वजह बस इतनी सी है कि मैं पेशे से एक किसान हूं।।
किसान दिवस की शुभकामनाएं
10. थाली-प्लेटों में झूठा मत छोड़ों अन्न के दो दानों को ।
क्योंकि पेटभर खाना नहीं मिलता यहां अन्न उगाने वालों को।।
भारतीय किसान दिवस की शुभकामनाएं
इन शायरियों के जरिए आप अपने किसान भाइयों को किसान दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। और बाकि लोगों को भी यह सन्देश देकर किसान दिवस के लिए जागरूक कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
