एजुकेशन

Kisan Diwas 2022: कब मनाया जाता है किसान दिवस, जानें महत्व व इतिहास से लेकर संपूर्ण जानकारी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 12:00 PM IST

Kisan Diwas 2022 Date, Farmers Day 2022 Date in India (किसान दिवस कब मनाया जाता है): किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को समर्पित है। चौधरी चरण सिंह साहब को किसानों का मसीहा कहा जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के हित में कई फैसले लिए। साथ ही विवादास्पाद कृषि कानूनों का अंत किया।

Image

किसान दिवस 2022 कब है

Kisan Diwas (Farmers Day) 2022 Date in India: कहा जाता है कि, यदि जवान सरहद पर न होते और किसान खेत में न होते तो हम यहां बैठकर चैन की सांस न ले पाते। भारत में प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया (Kisan Diwas 2022 Date) जाता है। किसान को धरती पुत्र भी कहा जाता है। किसान दिवस भारतीय किसानों के लिए बेहद खास है। यह दिन किसानों के मसीहा और देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई (Kisan Diwas 2022 Theme) थी। उन्होंने किसानों के हित में कई नीतियों का मसौदा तैयार किया। उनका कार्यकाल भले ही छोटा था, लेकिन भारतीय किसानों के कल्याण के लिए बेहद खास था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई नीतियों का संचालन किया। यही कारण है कि साल 2001 से प्रति वर्ष चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चौधरी चरण सिंह खुद भी एक किसान परिवार से आते थे, यही कारण था कि वह किसानों की परेशानी बेहतर (Kisan Diwas 2022 In India) समझते थे। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की संसद में किसानों के लिए आवाज बुलंद किया। उनका कहना था कि सच्चा भारत अपने गांव में बसता है और जब किसानों की दशा सुधरेगी तो देश उत्थान करेगा।

चौधरी चरण सिंह 1979 से 1980 के बीच प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत थे। इस बीच तीन विवादास्पाद कृषि कानूनों को समाप्त किया गया। चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल में ही जमींदारी प्रथा को समाप्त किया गया, उन्होंने साल 1954 में किसानों के लिए भूमि संरक्षण कानून को पारित किया। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है किसान दिवस और क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास।

Kisan Diwas 2022 Date, कब है किसान दिवस 2022

किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है, इसे चौधरी चरण सिंह की जन्मजयंती के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन किसानों के मसीहा और देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने संसद में विवादास्पाद कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग की थी। आपको बता दें चौधरी साहब के कार्यकाल में ही जमींदारी प्रथा को समाप्त किया गया था, उन्होंने साल 1954 में किसानों के लिए भूमि संरक्षण कानून को पारित किया था।

किसान दिवस का महत्व

साल 2021 से प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य देश के किसानों को नवीनतम तकनीक के प्रति जागरूक करना है तथा उन्हें सशक्त बनाना है। साथ ही किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। तथा उन्हें यह बताना है कि, किस प्रकार वह अपनी उपज को बढ़ा सकते हैं। बता दें देश के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व कॉलेजों में किसान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article