Happy Kisan Diwas 2022 Quotes,Wishes, Images, Shayari in Hindi: भारत में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर के किसानों के योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह किसान परिवार से आते थे और किसानों के उत्थान की बात करते थे। किसानों की आवाज बुलंद करते हुए वह देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। इस अवसर पर आप किसान भाइयों को बधाई संदेश भी भेज सकते हैं।
किसान दिवस की बधाई Kisan Diwas Wishes
कड़ी धूप हो या हो शीतकाल,
हल चलाकर न होता बेहाल
रिमझिम करता होगा सवेरा,
इसी आस में न रोकता चाल
खेती बाड़ी में जुटाता ईमान,
महान पुरूष है वो किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2022
लोकगीत को गा के,
सबके सोए भाग जगा के
उगा रहे हो तुम अब धान
जय भारतीय किसान।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस!
चीर के ज़मीन को, मैं उम्मीद बोता हूँ…
मैं किसान हूँ, चैन से कहाँ सोता हूँ
राष्ट्रीय किसान दिवस
किसान तुमने कभी नहीं किया विश्राम,
हर दिन तुमने किया है काम
सेहत पर अपने दो तुम ध्यान। जय भारतीय किसान।
जमीन जल चुकी है आसमान बाकी है
सूखे कुएँ तुम्हारा इम्तहान बाकी है
वो जो खेतों की मेढ़ों पर उदास बैठे हैं
उनकी आखों में अब तक ईमान बाकी है
बादलों बरस जाना समय पर इस बार
किसी का मकान गिरवी तो किसी का लगान बाकी है
किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कड़ी धूप हो या हो शीतकाल,
हल चलाकर न होता बेहाल
रिमझिम करता होगा सवेरा,
इसी आस में न रोकता चाल
खेती बाड़ी में जुटाता ईमान,
महान पुरूष है वो किसान।
राष्ट्रीय किसान दिवस 2022
पैर हों जिनके मिट्टी में, दोनों हाथ कुदाल पर रहते हैं,
सर्दी, गर्मी या फिर बारिश, सब कुछ ही वे सहते हैं
आसमान पर नज़र हमेशा, वे आंधी तूफान सब सहते हैं,
खेतों में हरियाली आये, दिन और रात लगे रहते हैं
मेहनत कर वे अन्न उगाते, पेट सभी का भरते हैं,
वो है मसीहा मेहनत का, उसको किसान हम कहते हैं।
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
लोकगीत को गा के,
सबके सोए भाग जगा के
उगा रहे हो तुम अब धान
जय भारतीय किसान।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस
