लाइफस्टाइल

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes Quotes, Shayari: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को करें नमन, अपनों को भेजें कारगिल दिवस की हार्दिक शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी

Kargil Vijay Diwas 2025 Quotes, Shayar wishesi: आज कारगिल विजय दिवस है। इस खास मौके पर पूरा देश कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की बहादुरी और साहस को नमन करता है। साल 1999 में कारिगल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था।

Image

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, शायरी (Photo: iStock)

Kargil Vijay Diwas 2024 Wishes Quotes, Shayari in Hindi: आज कारगिल विजय दिवस है। साल 1999 में आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया था। 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध के में जीत के प्रतीक के तौर पर हम हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं। यह दिन हमारे देश के वीर सपूतों को नमन करने का भी दिन है, जिन्होंने बिना एक पल सोचे मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। यह दिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की ऐसी विजय गाथा है जो भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई है। कारगिल विजय दिवस पर हर हिंदुस्तानी गर्व है। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आप चाहें तो अपनों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं। यहां देखें कारगिल विजय दिवस की शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी:

कारगिल विजय दिवस विशेज कोट्स इन हिंदी (Kargil Vijay Diwas Wishes in Hindi)

1. तिरंगा फहराएंगे, शहीदों को सिर झुकाएंगे

जय हिंद जय भारत! जय कारगिल के वीर जवान

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

2. देशभक्तों की चिताओं पर हर साल लगेंगे मेले

मां के चरणों में जो सोया, वो कारगिल का सैनिक था

कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं

3. वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा

रहेगी जब तलक दुनिया, यह अफसाना बयां होगा

कारगिल दिवस की शुभकामनाएं

4. मरना है मुझे मेरे वतन में, लौटूंगा तिरंगे के कफन में

तिरंगा है मेरी जान, कभी नहीं होने दूंगा इसका अपमान

कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन

5. सांस थमती गई लेकिन सिर हिमालय का हमने ना झुकने दिया.

कारगिल दिवस की शुभकामनाएं!

6. देशी की मिट्टी की रक्षा के लिए खड़े है सीना तान

पल-पल हमारी सुरक्षा करते है सीमा पर देश के जवान

कारगिल विजय दिवस 2025 की शुभकामनाएं

7. देश के लिए जीए हैं, देश के लिए मरेंगे

जय हिंद, जय भारत

कारगिल दिवस 2025 की शुभकामनाएं

8. किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,

मेरी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं

मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,

मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं

विजय दिवस की शुभकामनाएं 2025

9. सैनिक इसलिए नहीं लड़ते कि उन्हें अपने सामने जो है, उससे नफरत है।

वे इसलिए लड़ते हैं क्योंकि उनके पीछे जो लोग है, उन्हें उनसे मोहब्बत है।

Happy Kargil Vijay Diwas

10. देशभक्तों की चिताओं पर हर साल लगेंगे मेले

मां के चरणों में जो सोया, वो कारगिल का सैनिक था

कारगिल विजय दिवस की बधाई

देशभक्ति से जज्बे से लबालब इन संदेशों के जरिए आप कारगिल के शहीदों को नमन भी कर सकते हैं और अपनों के दिल में देशप्रेम की आग भी बरकरार रख सकते हैं। याद रखें कि हम और आप महफूज बस इसलिए हैं क्योंकि सरहद पर हमारे लिए हमारी आर्मी तैनात है। जय हिंद। जय हिंद की सेना।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article