लाइफस्टाइल

पोल्का डॉट्स साड़ी में Kangana Ranaut ने दिखाया विंटेज चार्म, सादगी में बिखेरा रॉयल अंदाज, इतनी है साड़ी की कीमत

कंगना रनौत के लेटेस्ट साड़ी लुक ने फिर साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ भारी कढ़ाई में नहीं, बल्कि सही स्टाइलिंग में भी छिपा होता है। फ्लोरल प्रिंट, पोल्का डॉट्स और क्लासिक जूलरी ने उनके लुक को खास बना दिया।

Image

Kangana Ranaut

कंगना रनौत के क्लासिक साड़ी लुक्स अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड फैशन की दुनिया में क्वीन कंगना के सिंपल लुक्स भारी भरकम एम्ब्रॉयडरी और चमक दमक वाली साड़ियों को मात देते हैं। कंगना रनौत का हालिया साड़ी लुक भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने एक बेहद खूबसूरत सफेद साड़ी पहनी है, जिसमें पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। यह लुक पारंपरिक भारतीय साड़ी और पुराने हॉलीवुड ग्लैमर का दिलचस्प फ्युजन पेश कर रही थी।

पहली नजर में ही यह साड़ी अपनी सादगी और एलिगेंस से सबका दिल जीत रही है। आज जब भारी सीक्विन और स्टोन वर्क वाले आउटफिट्स ट्रेंड में हैं, तब कंगना का यह लुक साबित करता है कि क्लासिक फैशन कभी पुराना नहीं होता। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद की जा रही हैं और फैशन प्रेमी इस स्टाइल की चर्चा कर रहे हैं।

सफेद साड़ी में दिखी फ्रेश और क्लासी वाइब

कंगना ने जिस साड़ी को चुना है, उसका बेस व्हाइट है। इस पर काले पोल्का डॉट्स के साथ गुलाबी, लाल और नीले रंग के फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं। यह कॉम्बिनेशन साड़ी को एक फ्रेश, हल्का और समर-फ्रेंडली लुक देता है। साड़ी का फैब्रिक भी काफी फ्लोई नजर आता है, जिससे पूरा आउटफिट बेहद ग्रेसफुल दिख रहा है।

ब्लाउज ने बढ़ाई स्टाइल की खूबसूरती

साड़ी के साथ पहना गया स्लीवलेस ब्लाउज पूरे लुक को मॉडर्न टच देता है। ब्लाउज का सिंपल डिजाइन साड़ी के प्रिंट को उभरने का मौका देता है। यही वजह है कि पूरा लुक संतुलित और आकर्षक दिखाई देता है।

विंटेज हेयरस्टाइल ने जीता दिल

इस लुक की सबसे खास बात कंगना का हेयरस्टाइल है। हाई पोनीटेल के साथ सॉफ्ट कर्ल्स वाला हेयर लुक पुराने बॉलीवुड और विंटेज फैशन की याद दिलाता है। यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खाता है और पूरे लुक को अलग पहचान देता है।

जूलरी में दिखी रॉयल एलिगेंस

कंगना ने भारी जूलरी की जगह मोतियों से सजा चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और एक स्टेटमेंट पेंडेंट चुना है। यह जूलरी साड़ी की सादगी को बरकरार रखते हुए उसमें रॉयल टच जोड़ती है। माथे की छोटी काली बिंदी भी उनके लुक को और निखार रही है।

सिंपल मेकअप के साथ कंगना ने अपना लुक कम्पलीट किया था। कंगना की ये साड़ी 13900 रुपयों की बताई जा रही है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article