Kajol Beauty Secret: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। 48 की उम्र में भी काजोल खूबसूरती में कई यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। यही वजह है कि कई महिलाएं काजोल का ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है, ताकि बढ़ती उम्र में काजोल की तरह यंग नजर आएंगे। आज हम आपको काजोल की खूबसूरती का सीक्रेट शेयर करेंगे, जिसे जानकर आप भी अपने चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं काजोल की खूबसूरती का क्या है राज?
भरपूर रूप से लें नींद
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भरपूर रूप से नी्ंद लेती हैं। वह कभी भी अपने नींद के साथ समझौता नहीं करती हैं। कई हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नी्ंद लेना जरूरी होता है। ऐसा करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लगता है।
CTM रुटीन करती हैं फॉलो
काजोल ने मीडिया में बताया है कि वह अपनी स्किन का ध्यान रखने कि लए CTM रुटीन को फॉलो करती हैं। CTM का अर्थ है, क्लीनिंग, टोनिंग और मॉश्चारिसिंग। रात में सोने से पहले वह अपनी स्किन की अच्छे से सफाई करती हैं, इसके बाद टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करती हैं। ऐसा करने से उनकी स्किन को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। साथ ही स्किन पर निखार भी आ सकता है।
फेसवॉश है जरूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल अपनी स्किन का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वह दिन में कम से कम 2 बार फेसवॉश करती हैं। ऐसा करने से चेहरे के पोर्स साफ होते हैं, जिससे स्किन खिला-खिला नजर आता है।
मेकअप रिमूव करना है जरूरी
मेकअप हर महिला को अच्छा लगता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इसे हटाना जरूरी नहीं है। अगर आप स्किन पर ग्लो चाहते हैं कि इसके लिए मेकअप रिमूव करना भी जरूरी है। चाहे आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों। काजोल का मानना है कि मेकअप से स्किन डैमेज हो सकता है। ऐसे में जब भी काम खत्म हो जाए,तो मेकअप तुरंत उतार देना चाहिए।
इसके अलावा वह पर्याप्त मात्रा में पानी पीना पसंद करती हैं। साथ ही अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करती हैं, जिससे स्किन यंग नजर आती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
