Winter Skin Care: सर्दियों में अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाना चाहते हैं कि सर्दियों में अपनी स्किन का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर इस सीजन में स्किन पर होने वाली खुजली, रैशेज और दाग से बचने के लिए आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर जब आप सर्दियों में चेहरा धोते हैं, तो अपने चेहरे पर कुछ न कुछ जरूर लगाएं, ताकि आपकी स्किन मॉइस्चराइज हो सके। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में फेसवॉश के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे।
सर्दियों में चेहरा धोने के बाद क्या लगाएं?
सर्दियों में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए चेहरा धोने के बाद आपको स्किन को मॉइस्चराइज करने वाली चीजें एप्लाई करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-
ऑलिव ऑयल लगाएं
सर्दियों में चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपके चेहरे की मॉइस्चराइजिंद होती है, जो सर्दियों में होने वाली स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी स्किन कोमल और निखरी दिखरे तो अपने चेहरे पर ऑलिव ऑयल जरूर एप्लाई करें।
फेशियल ऑयल है बेस्ट ऑप्शन
सर्दियों में स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए फेशियल ऑयल आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप मार्केट में मौजूद किसी भी तरह का फेशियल ऑयल चुन सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आता है। ऐसे में चेहरा धोने के बाद आप फेशियल ऑयल जरूर एप्लाई करें।
नारियल तेल है प्रभावी
सर्दियों में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए नारियल तेल काफी प्रभावी हो सकता है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है, जो आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। अगर आप रात में चेहरा धोने के बाद नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन काफी सॉफ्ट होगी। साथ ही यह स्किन की रंगत को भी बेहतर कर सकता है।
बादाम का तेल करें एप्लाई
सर्दियों में चेहरे की रंगत को बेहतर करने के लिए बादाम का तेल जरूर एप्लाई करें। बादाम के तेल में मौजूद गुण आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करता है। साथ ही इससे स्किन की गहराई से मॉइस्चराइजिंग होती है।
सर्दियों में स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा देने के लिए आप चेहरा धोने के बाद इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन संबंधी समस्या इस सीजन में बढ़ती है तो एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
