Hanukkah Festival: भारत समेत मुंबई में आज से यहूदी समुदाय (Jewish Community) हनुका फेस्टिवल (Hanukkah Festival) मनाएगा। रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाने वाला हनुका फेस्टिवल 8 दिनों तक चलता है। हनुका फेस्टिवल सूर्यास्त के बाद से शुरू होता है, क्योंकि लोग अपने घरों, आराधनालय और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करते हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हनुका के दिन ड्रेडल नाम का खेल खेला जाता है और तेल से बने पकवना खाए जाते हैं।
हनुका फेस्टिवल भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। ये दुनियाभर में कई परंपराओं के साथ कई तरीकों से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को मनाने की कुछ परंपराओं में मेनोराह पर प्रत्येक दिन एक मोमबत्ती जलाना, प्रतिदिन शास्त्र पढ़ना, भजनों का पाठ करना और विशेष भजन गाना शामिल है। हनुका फेस्टिवल पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों में से कुछ ब्रिस्केट, लटके, कुगेल और हनुक्का गेल्ट हैं।
यहूदियों का फेस्टिवल हनुका आज से शुरू
हनुका फेस्टिवल सबसे लोकप्रिय यहूदी धार्मिक अनुष्ठानों में से एक के रूप में जाना जाता है और ये यरूशलेम में पवित्र मंदिर के पुनर्समर्पण की याद दिलाता है। भारत के अलावा हनुका फेस्टिवल अमेरिका, फ्रांस, यमन, मोरक्को, हंगरी, पोलैंड, इटली, इंग्लैंड, रूस, कनाडा, ईरान और इथियोपिया समेत दुनियाभर के अलग-अलग देशों में मनाया जाता है। हनुका फेस्टिवल क्रिसमस के आसपास मनाया जाता है, लेकिन इसका क्रिसमस से कोई लेना-देना नहीं है।
अगर आपको हनुका फेस्टिवल में शामिल होना है तो आप यहूदियों के घर या फिर उनके आराधनालय जाकर आप इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर पर कैंडल जलाकर हनुका फेस्टिवल सेलिब्रेट कर सकते हैं।
