New Year's Eve Celebrations: जल्द ही नया साल दस्तक देने वाला है। जाहिर सी बात है कि हर साल की तरह इस साल भी लोग जबरदस्त तरीके से नए साल को सेलेब्रेट करेंगे। साल 2023 की न्यू ईयर ईव को को नए जोश और नई उमंग के साथ सेलिब्रेट करेंगे। कई लोग इस तरह के मौकों को सेलिब्रेट करते समय ड्रिंक करना पसंद करते हैं। आज के समय में कई लोगों के लिए यह एक कॉमन बात होती है। ऐसे में कई लोग पार्टीज के दौरान काफी ज्यादा ड्रिंक कर लेते हैं। लेकिन अगले दिन हैंगओवर की वजह से कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। हैंगओवर की वजह से आपको सिरदर्द, उल्टी, मतली, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप कुछ आसान से तरीकों को फॉलो कर सकते हैं?
हैंगओवर होने पर क्या न करें?
अधिक मात्रा में ड्रिंक करने पर हैंगओवर होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको अपनी लिमिट का पता होना चाहिए। इसके साथ ही हमेशा एल्कोहल को धीमी गति में पिएं। इसके साथ ही अगर आपको हैंगओवर हो गया है, तो चिकने खाद्य पदार्थ जैसे- पिज्जा, फ्राइज जैसी चीजों का सेवन न करें। साथ ही प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचें। कुछ लोग हैंगओवर होने पर कॉफी और चाय जैसी चीजों का सेवन करने लग जाते हैं, जो आपके लिए अधिक घातक साबित हो सकता है।
हैंगओवर उतारने के लिए क्या करें?
गुनगुना पानी पिएं
हैंगओवर को उतारने के लिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। बेहतर होगा कि आप इस पानी में 1 नींबू निचोड़ लें। इससे हैंगओवर को उतारने में मदद मिल सकती है। पानी पीने के बाद अगर आपको उल्टी हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद आपको बेहतर महसूस होगा।
गर्म पानी से नहाएं
हैंगओवर होने के बाद गर्म पानी से नहाएं। वहीं, अगर आपको नहाने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो स्टीम ले सकते हैं। इससे आपको काफी हल्का महसूस होगा।
पोटैशियम युक्त आहार खाएं
अधिक एल्कोहल का सेवन करने के बाद शरीर में पोटैशियम की कमी होने लगती है। इसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में पोटैशियम से भरपूर आहार केले का सेवन करें। आप चाहें तो इसकी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इससे हैंगओवर जल्दी उतर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
