अध्यात्म

Christmas Day 2022: क्रिसमस की रात कर लीजिए ये छोटा सा उपाय, नहीं होगी पैसों की कमी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 09:11 PM IST

Christmas Upay: कहा जाता है कि क्रिसमस की रात को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस की रात कुछ कामों को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Image

क्रिसमस की रात करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस पर गुप्त दान से परमात्मा होते हैं प्रसन्न
  • क्रिसमस पर सेंटा बनकर करें गुप्त दान
  • क्रिसमस के दिन गरीब लोगों को खिलाएं खाना

Christmas Day 2022 Remedy: क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार वैसे तो हर धर्म के लोग मनाते है, लेकिन क्रिसमस खासकर ईसाइयों का त्योहार है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस से एक दिन पहले रात्रि में लोग चर्च जाते हैं और यीशु मसीह का आशीर्वाद लेते हैं। इस दिन घर के साथ ही चर्च को भी खूबसूरत तरीक से सजाया जाता है। क्रिसमस को लोग खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस दिन के लिए कुछ ऐसे विशेष कामों के बारे में बताया गया है, जिसे क्रिसमस पर करने से घर पर सकारात्मकता आती है और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। जानते हैं घर पर धन-धान्य और सकारात्मकता के लिए क्रिसमस की रात क्या करें।

गरीबों को खिलाएं खाना

क्रिसमस की रात गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए। इससे ईश्वर का आशीर्वाद आप के ऊपर सदा बना रहेगा और आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। दब भूखे लोगों का पेट भरेगा तो वे आपको आशीर्वाद देंगे। इतना ही आपके इस नेक काम से प्रभु यीशु भी प्रसन्न होंगे।

गरीब बच्चों की करें मदद और बन जाएं सेंटा

क्रिसमस की रात सेंजा क्लॉज बनकर सड़क और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों या गरीब बच्चों को खिलौनी, मिठाईयां और तोहफे बांटे। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और क्रिसमस का दिन उनके लिए भी खास हो जाएगा। इस तरह से सेंटा बनकर दान करने से ईश्वर भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।

करें गुप्त दान

सभी धर्मों में गुप्त दान का विशेष महत्व होता है। क्योंकि गुप्त दान बिना किसी दिखावे या श्रेय के किया जाता है। ऐसे दान से परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं और इसका फल देते हैं। गुप्त दान का महत्व भी यीशु मसीह के कई विचारों में एक है। कहा जाता है कि आप जो भी दान करते हैं उसे प्रभु देखते हैं और निस्वार्थ व गुप्त भाव किए गए दान का ही फल प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article