Christmas Day 2022: बच्चों को क्रिसमस का काफी ज्यादा इंतजार रहता है। इसका रीजन उनके मिलने वाले तरह-तरह के गिफ्ट्स होते हैं। लेकिन अगर आपका जेब ढीला है और आप सोच रहे हैं कि आखिर इस साल कम बचत में बच्चों को गिफ्ट्स कैसे दें, तो परेशान न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडियाज लेकर आए हैं, जो सिर्फ 200 रुपये के अंदर में आ जाएगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट्स आइडियाज के बारे में-
कलर्स पेन
बच्चों को कलर्स पेन बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस क्रिसमस पर कम बजट में कलर्स पेन दे सकते हैं। यह गिफ्ट उनके होंठों पर मुस्कान ला सकती है। साथ ही इससे उनके स्कूल के कई काम आ सकता है। आप मार्केट में कई तरह के कलर्स पेन को खरीद सकते हैं। कई अच्छे कलर्स पेन 200 के अंदर में आसानी से मिल सकते हैं।
चॉकलेट है अच्छा ऑप्शन
गिफ्ट्स को लेकर आप कंफ्यूज हो रहे हैं तो चॉकलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कम खर्च के साथ आपके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। मार्केट में कई चॉकलेट आपको 200 के अंदर आसानी से मिल सकते हैं।
सांता क्लॉज टॉय
क्रिसमस पर बच्चों को अगर आप सांता क्लॉज टॉय देंगे, तो यह उनके लिए एक स्पेशल गिफ्ट हो सकता है। इसे वे अपने पास घर में सजाकर रखने के काम में लाएंगे। मार्केट या फिर ऑनलाइन शॉपिंग से आप सांता क्लॉज टॉय खरीद सकते हैं। यह 200 के अंदर में आपको काफी आसानी से मिल सकता है।
गेम्स करें ट्राई
मार्केट में बच्चों के लिए कई गेम्स मिल सकते हैं, जिसमें आप लूडो, वूडेन वॉक्स टॉय, वूडेन टेनग्राम जैसी चीजें उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के गेम्स आपको ऑनलाइन सिर्फ 200 के अंदर आसानी से मिल सकते हैं।
किड कॉम
बच्चों को रंग-बिरंगी चीजें काफी पसंद होती हैं। अगर आप एक गर्ल के पेरेंट्स हैं, तो उन्हें आप कलरफुल किड कॉम गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के कॉम देखकर आपकी बेटी काफी खुश होगी। साथ ही यह देखने में काफी यूनिक भी होता है। ऑनलाइन आपको कलरफुल किड कॉम 100 से 200 के अंदर आसानी से मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
