लाइफस्टाइल

Advance Merry Christmas 2022: करीबी दोस्तों को सबसे पहले दें क्रिसमस डे की बधाई, इन खास मैसेज से कहें Merry Christmas

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 15, 2022, 09:33 PM IST

Advance Merry Christmas Wishes 2022: क्रिसमस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में आप कुछ खास मैसेज के जरिए अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों को क्रिसमस की बधाई दे सकते हैं। यहां पर देखें क्रिसमस की कुछ एडवांस विशेज।

Image

Christmas Day Wishes 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस को बचे हैं केवल 10 दिन।
  • खास अंदाज में दे सकते हैं क्रिसमस की बधाई।
  • क्रिसमस में अपने करीबियों को भेजें शायरी और मैसेज।

Advance Merry Christmas 2022: क्रिश्चियन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस डे का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यशु मसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस डे के मौके पर बाजारों की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन गिरिजाघरों की सजावट बेहद खूबसूरत दिखती है। वहीं, इस दिन हॉलीडे सीजन की भी शुरुआत हो जाती है। आप क्रिसमस के 10 दिन पहले से ही आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर बधाई दे सकते हैं।

क्रिसमस डे को बड़ा दिन भी कहा जाता है। क्रिसमस डे के मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ खास शायरियों के जरिए बधाई दे सकते हैं। साथ ही आप उन्हें कुछ खास वॉलपेपर, कोट्स और बधाई संदेश भी भेज सकते हैं। इससे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए खुशियों का सबब दोगुना हो सकता है। यहां पर आप कुछ ऐसे ही विशेज, कोट्स और शायरियां देख सकते हैं।

Advance Christmas Wishes in Hindi

क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार

जीवन में लायें खुशियां अपार

सांता क्लाज आए आपके द्वार

शुभकामना हमारी करें स्वीकार

Advance Merry Christmas

मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,

सांसों में छुपी ये हयात तेरी है,

दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिना,

धड़कनों की आवाज तेरी है।

क्रिसमस की आपको अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।

क्रिसमस की खुशी

गिफ्ट का आनंद,

तोहफा रंग-बिरंगा

निकलिए दोस्तों के संग

बनाकर मन अपना चंगा,

बस यही जिंदगी है यार।

क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं।

रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं

संता क्लॉज से हर दिन मिलवाए

हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं

Advance Merry Christmas 2022

खुदा से क्या मांगू तेरे वास्ते

सदा खुशियां हो तेरे रास्ते

हंसी तेरे चेहरे पर रहे इस तरह

खुशबू फूल का साथ निभाता जिस तरह

बच्चों का दिन, तोहफों का दिन

सांता आएगा कुछ देकर जाएगा

भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहनाइ

इसी से सादगी का पाठ आएगा

क्रिसमस 2022 की आपको हार्दिक बधाई।

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है

तारों ने आसमां को सजाया है

लेकर तोहफा अमन-प्यार का

खुशियों का त्यौहार क्रिसमस आया है।

Merry Christmas 2022 in Advance

खुदा से क्या मांगूं तेरे वास्ते

सदा खुशियां हों तेरे रास्ते

हंसी तेरे चेहरे पे रहे इस तरह

खुशबू फूल का साथ निभाता है जिस तरह!

क्रिसमस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article