लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज से काशी से लेकर पुरी तक घूमें, जानिए कितने खर्च करने होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 29, 2023, 11:38 AM IST

IRCTC Train Tour Package For Varanasi, Jasidih, Kolkata, Puri, Gaya, From Jalandhar City: ये टूर पैकेज अगले महीने यानी 16 फरवरी से पंजाब के जालंधर शहर रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और इस टूर पैकेज में वाराणसी, जसीडीह, कोलकाता, पुरी और गया घूम सकेंगे। ये पूरा टूर पैकेज भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन से कवर होगा और थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।

Image

irctc train tour package for varanasi jasidih kolkata puri gaya from jalandhar city

Photo : iStock

IRCTC Train Tour Package For Varanasi, Jasidih, Kolkata, Puri, Gaya, From Jalandhar City: आईआरसीटीसी (IRCTC) पिछले कई सालों से यात्रियों के लिए एक से बढ़कर एक टूर पैकेज (Tour Package) पेश करता रहता है। अगर आप भी फरवरी महीने में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Puri Gangasagar Yatra है। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का है।

ये टूर पैकेज अगले महीने यानी 16 फरवरी से पंजाब के जालंधर शहर रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और इस टूर पैकेज में वाराणसी, जसीडीह, कोलकाता, पुरी और गया घूम सकेंगे। ये पूरा टूर पैकेज भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन से कवर होगा और थर्ड एसी का टिकट मिलेगा। इसके अलावा आप इस टूर पैकेज को उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशन जैसे अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से भी शुरू कर सकते हैं।

वाराणसी में आप काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, जसीडीह में बैद्यनाथ धाम, कोलकाता में गंगासागर और कालीघाट काली मंदिर, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर और सूर्य मंदिर (कोणार्क) और गया में महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर घूमेंगे। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको ट्रेन या फिर बाहर सिर्फ वेज खाना मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।

अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो इसमें दो कैटेगरी है। सुपरियर कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर आपको 34,390 रुपए, डबल या ट्रिपल बुक करने पर 26,450 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए 23,810 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी में सिंगल बुक करने पर 30,270 रुपए, डबल या ट्रिपल बुक करने पर 23,280 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए 20,960 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article