लाइफस्टाइल

होली के बाद IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में फैमिली को घुमाएं DUBAI, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 10, 2023, 01:09 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI AND ABU DHABI AFTER HOLI FROM DELHI: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और दिल्ली से अबू धाबी आना-जाना गो फर्स्ट की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में टोटल यात्रियों की संख्या 30 है। इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रेवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI AND ABU DHABI

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI AND ABU DHABI AFTER HOLI FROM DELHI: होली (Holi) आने में महज महीनेभर से कम का समय बचा हुआ है। अगर आप होली के बाद कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दुबई (Dubai) घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और दिन का है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI EX DELHI है। ये टूर पैकेज देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से अगले महीने यानी 11 मार्च से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और दिल्ली से अबू धाबी आना-जाना गो फर्स्ट की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में टोटल यात्रियों की संख्या 30 है। इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रेवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 95,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल या ट्रिपल शेयरिंग में आपको 77,500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 77,000 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 66,000 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article