लाइफस्टाइल

International Tea Day wishes in Hindi: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर अपनों के साथ शेयर करें ये विशेज, कोट्स, Chai की चुस्की की मजा हो जाएगा दोगुना

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2025, 07:04 AM IST

International Tea Day wishes in Hindi: सुबह की शुरुआत चाय के साथ साथ अगर शानदार संदेश के साथ हो तो ये सोने पर सुहागा वाली बात होती है। ऐसे में जब आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है तो अपनों की सुबह को यादगार बनाने के लिए भेजें ये विशेज, कोट्स।

Image

Untitled design (12)

International Tea Day wishes in Hindi: हर साल की तरह इस साल भी 21 मई यानी आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जा रहा है। यह दिन चाय के सांस्कृतिक महत्व, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक योगदान का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य चाय उत्पादन को "खेत से कप तक" टिकाऊ बनाना है ताकि लोगों, संस्कृतियों और पर्यावरण के लिए इसके लाभ पीढ़ियों तक जारी रहें।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत सबसे पहले 2005 में भारत और श्रीलंका में हुई थी। उस समय इसे 15 दिसंबर को मनाया जाता था। इसका उद्देश्य चाय उद्योग में श्रमिकों के अधिकारों, वेतन, कार्य परिस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को उजागर करना था। साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने इस दिवस को वैश्विक मान्यता दी और इसे 21 मई को मनाने का प्रस्ताव रखा। 2020 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को मनाया गया। ऐसे में जब आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है तो यहां से शुभकामना संदेश अपनों को भेजकर चाय दिवस की बधाई दे सकते हैं।

International Tea Day wishes in Hindi

1-ज़िन्दगी का असली स्वाद

अच्छा दोस्त और गर्मा-गरम चाय!

हैप्पी इंटरनेशनल टी डे!

2-तेरे बिना चाय पीना अधूरी सी लगती है,

चल जल्दी मिल, चाय वाली गप्पें मारते हैं!

चाय दिवस मुबारक हो!

3-चाय हो या दोस्ती – दोनों का स्वाद तब आता है,

जब दिल से बनाई जाए

इंटरनेशनल टी डे मुबारक हो यार!

4-हर घूंट में ताजगी, हर मिलन में मिठास,

तेरे साथ की चाय है कुछ खास.

Happy Tea Day, my friend!

5-तू मिल जाए और चाय मिल जाए,

बस फिर तो दिन बन जाए!

चाय दिवस की ढेरों बधाइयां!

6-तेरी बातें और चाय की चुस्कियाँ,

दोनों की लत लग गई है मुझे!

चाय दिवस मुबारक हो मेरे यार!

7-तेरे बिना चाय पीना जैसे बिना नमक की सब्ज़ी!

हैप्पी टी डे!

8-तेरे जैसा दोस्त और एक प्याली चाय –

सच कहूं तो जिंदगी पूरी हो गई भाई!

चाय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

9-गर्म चाय की तरह तेरी दोस्ती भी दिल को सुकून देती है

चाय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10-बिना शक्कर की चाय भी पी लूंगा,

अगर साथ तू बैठा हो।

हैप्पी इंटरनेशनल टी डे

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article