लाइफस्टाइल

International Day of Happiness 2023: इन कोट्स और स्टेटस से दें दोस्तों और फैमिली मेंमर्स को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस की शुभकामनाएं, ये हैं कुछ मजेदार हैप्पीनेस कोट्स

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 20, 2023, 06:38 AM IST

20 मार्च यानी आज दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जा रहा है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है।

Image

ऐसे दें इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस की शुभकामनाएं (Source:istock)

International Day of Happiness: 20 मार्च यानी आज दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जा रहा है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है। स्ट्रेस भरी इस लाइफ में लोग अपनी मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना भूल गए हैं। आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि खुश रहने पर आप अन्य समस्याओं का आसानी से सामना कर सकते हैं। खुश रहने से आप मेंटली और फिजिकली टेंशन फ्री रहते हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए ही इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का इतिहास? International Day of Happiness History

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nation General Assembly) द्वारा 2011 में यह संकल्प लिया गया था कि हैप्पीनेश मानव का मूलभूत अधिकार होना चाहिए और हर देश का आर्थिक विकास मानव की खुशी और उनके लाइफस्टाइल (lifestyle) को बेहतर बनाने पर आधारित होना चाहिए। ऐसे में साल 2012 में इसी संकल्प के साथ इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाने की घोषणा की गई थी और साल 2013 में पहली बार इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया गया था।

इन कोट्स और स्टेटस से दें शुभकामनाएं

आपके दुश्मनों को दी जाने वाली

सबसे खतरनाक सजा है आपकी ख़ुशी

जिस पल आप खुश होते हैं

सिर्फ उसी पल अपनी ज़िन्दगी जीते हैं

इसलिए पूरी ज़िन्दगी ख़ुशी से जीने के लिए

ज़िन्दगी का हर पल जियें

आपकी ख़ुशी आपकी आजादी में हैं

अगर आप आज़ाद नहीं तो खुश भी नहीं

ख़ुशी ही केवल एक ऐसी चीज़ है

जिसे आप अभी महसूस कर सकते हैं

उस चीज़ को पाने के बारे में सोचें जिसे

आप पूरे दिल से चाहते हैं

ख़ुशी बांटने से बढ़ती है

और गम बांटने से कम

इसलिए दोनों को बाटें और

खुद को अच्छा महसूस करने दें

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article