लाइफस्टाइल

International Chocolate Day 2025 Wishes Quotes: इंटरनेशनल चॉकलेट डे आज, इन शुभकामना कोट्स, संदेशों से अपनों के जीवन में घोलें मिठास

International Chocolate Day Wishes Quotes in Hindi: आज इंटरनेशनल चॉकलेट डे 2025 है। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि चॉकलेट सीमित मात्रा में खाने से मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता है। यही वजह है कि चॉकलेट को हैप्पीनेस फूड भी कहा जाता है।

Image

International Chocolate Day 2025 Wishes Quotes: इंटरनेशनल चॉकलेट डे आज, इन शुभकामना कोट्स, संदेशों से अपनों के जीवन में घोलें मिठास (Photo: iStock)

International Chocolate Day 2025 Wishes, Quotes: हर साल की तरह इस बार भी आज 13 सितंबर को इंटरनेशनल चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। दुनिया भर के चॉकलेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होता है। दरअसल चॉकलेट सिर्फ स्वाद का नाम नहीं है बल्कि यह दोस्ती, प्यार और खुशी का प्रतीक भी है। चाहे बच्चों की टॉफी हो, युवाओं का डेट नाइट गिफ्ट हो या बड़ों की मीठा खाने की चाहत, चॉकलेट हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। इंटरनेशनल चॉकलेट डे पर लोग अपने करीबियों को चॉकलेट देकर प्यार जताते हैं। सोशल मीडिया पर भी #ChocolateDay ट्रेंड कर रहा है। आज के खास मौके पर दुनियाभर में चॉकलेट के दीवाने एक दूसरे को इंटरनेशनल चॉकलेट डे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अगर आप भी किसी अपने को विश करना चाहते हैं तो यहां देखें इंटरनेशनल चॉकलेट डे विशेज कोट्स, मैसेजेस हिंदी में:

International Chocolate Day 2025 Quotes and Wishes in Hindi

1. मैं डेरी हूं तो तू मिल्क है,

मैं किट हूं तो तू कैट है,

मैं फाइव हूं तो तू स्टार है

वैसे ही मैं स्वीट हूं तो तू मेरी स्वीटहार्ट है।

Happy International Chocolate Day 2025!

2. चॉकलेट जैसी मिठास आपके जीवन का आधार बने।

चॉकलेट की मिठास आपकी खुशियों का विस्तार करे।

चॉकलेट की मिठास को अपनाओ,

अपने जीवन में पॉजिटिवटी बढ़ाओ।

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे

Chocolate Day Quotes

चॉकलेट डे की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

3. दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक,

तुम उसमें ड्राइफ्रूट्स का तड़का,

लाइफ होगी फ्रूट्स और नेट जैसी,

अगर मिल जाए लाइफ पाटनर आपके जैसी।

Happy International Chocolate Day 2025!

4. वो दिन होगा खास जिन दिन

आपको होगी टेंशन और

पास होगी मेरी दी चॉकलेट

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे 2025

5. डेरी मिल्क ने मंच से कहा हम दुनिया में सबसे स्वीट हैं,

लेकिन मंच ने कहा तुम्हें शायद नहीं पता,

जो इस संदेश को पढ़ रहा है,

वह हमसे भी ज्यादा स्वीट है।

Happy International Chocolate Day 2025!

5

चॉकलेट डे 2025 की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

6. लाइफ में लेना हो मुश्किल सा फैसला

तो चॉकलेट की एक बाइट

और, बना दो अपने फैसले की मिसाल

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे

7. त्यौहार फिर से ये प्यार का आया,

संग अपने ढेरों खुशियां लाया,

ना रह जाए प्यार का रंग फीका,

चलो कर लेते हैं चॉकलेट से मुंह मीठा।

Happy International Chocolate 2025!

8.चॉकलेट डे आया है, तेरी याद लाया है

आ जाओ आज, दिल ने तुझे फिर बुलाया है

ऐ जाने तमन्ना, तुझे मनाने के लिए

मैंने चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे 2025

9. चॉकलेट फीकी लगती है

तेरी एक मुस्कान के आगे

पूरी दुनिया छोटी लगती है

एक तेरे आगोश के आगे

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे

10. प्यार से भरी एक चॉकलेट ला दो मुझको,

आज अपने ही हाथों से तुम खिला दो मुझको,

रिश्ता जो अपना है मोहब्बत का,

आज मीठा और बना दो उसको...

हैप्पी इंटरनेशनल चॉकलेट डे 2025!

तो अब देर किस बात की। इंटरनेशल चॉकलेट डे 2025 के इस खास दिन पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर को इन खास कोट्स के साथ चॉकलेट का तोहफा दीजिए और रिश्तों में प्यार की मिठास घोलिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article