लाइफस्टाइल

5 मिनट में बनाएं Instant इडली, गूगल छोड़ सभी आपसे पूछेंगे 2025 की सबसे ज्यादा सर्च होने वाली रेसिपी

Google par sabse zyada search ki gayi recipe 2025: इडली का क्रेज ऐसा है कि यह 2025 की गूगल की सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी लिस्ट में शामिल हुई है। अगर आप इंस्टैंट इडली रेसिपी बनाने का तरीका खोज रहे हैं तो ये लेख देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। क्योंकि झटपट और फास्ट वाला तरीका यहां बताया गया है।

Image

इडली 2025 की टॉप सर्च रेसिपी त(Pic: Canva)

Google par sabse zyada search ki gayi recipe 2025: अगर आपको नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला कोई आइटम चाहिए तो इडली आपके लिए परफेक्ट है। ये हेल्दी भी है और बिना झंझट के रेडी भी होती है। 2025 में इडली बनाने की रेसिपी पूरे भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई है। अगर आप भी इडली की रेसिपी को सर्च करते हैं तो झटपट इडली बनाने के लिए आप इस पेज को बुकमार्क करके रख लें। इसकी मदद से जो इडली बनेगी, उसकी रेसिपी लोग गूगल से नहीं- आपसे आकर पूछेंगे।

यहां हम आपको इंस्टैंट इडली बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसमें न तो रातभर बैटर फर्मेंट करने की झंझट है, न तैयारी में बहुत टाइम लगेगा। बस 5 मिनट और आपकी फूली-फूली, सॉफ्ट इडली तैयार!

Instant इडली की 5 मिनट वाली इडली रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • ½ कप दही (फ्रेश)
  • ½ कप पानी (या जरूरत अनुसार)
  • ½ चम्मच ईनो या ¼ चम्मच बेकिंग सोडा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 चम्मच तेल (ग्रीसिंग के लिए)
  • कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, धनिया, मटर (ऑप्शनल)

Instant इडली कैसे बनाएं

  1. एक बाउल में सूजी, दही और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
  2. इडली बनाने के बर्तन में पानी गर्म करें। फिर मोल्ड को हल्का-सा ग्रीस कर लें।
  3. बैटर में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। यह तुरंत फूलेगा।
  4. फिर बैटर को मोल्ड में डालें और 4–5 मिनट स्टीम करें।
  5. इडली को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चम्मच से निकाल लें।

अब आपके सामने एकदम बढ़िया रवा इडली रेडी है। इसे आप टमाटर या नारियल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो साथ में सांभर भी बना सकते हैं।

Instant इडली बनाने के टिप्स बताएं

  • ईनो डालते ही बैटर को तुरंत स्टीम कर दें।
  • बैटर न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा। इसको आपको पोरिंग कंसिस्टेंसी में रखना है।
  • अगर दही ज्यादा खट्टा है, तो बैटर में थोड़ा पानी और मिलाएं।
  • ज्यादा हेल्दी वर्जन चाहिए तो रवा की जगह सूजी और ओट्स मिलाकर बनाएं।

क्यों बनी इडली 2025 की टॉप सर्च रेसिपी

2025 में डाइट ट्रेंड घर के बने खाने की ओर मुड़ा है। हालांकि कुकिंग में उतना टाइम नहीं मिल पाता है। ऐसे में फास्ट और पौष्टिक खाने की डिमांड को देखते हुए इडली एक बड़ी पसंद के तौर पर उभरी है जो उत्तर भारत में भी अपनी जगह बना चुका है। यह बच्चों के लंचबॉक्स के लिए परफेक्ट रहती है तो अचानक मेहमान के आने और छोटी भूख को दूर करने का हेल्दी ऑप्शन भी है। कम तेल में बनी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली इडली तभी 2025 में सभी की पसंदीदा फूड आइटम लिस्ट में रही है।

More Recipes:

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article