Masala Dosa Recipe (घर पर मसाला डोसा कैसे बनाएं): डोसा तो हर किसी को पसंद आता है। अगर आप भी नाश्ते या लंच में डोसा खाना चाहते हैं तो अब आपको इसे बाहर से मंगाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही डोसा बना सकते हैं। वैसे तो घर पर डोसा बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन अगर आपको सिंपल और स्टेप वाइज रेसिपी पता हो तो ये काम आसान हो जाता है। यहां से आप मसाला डोसा की रेसिपी देखकर इसे बनाना सीख सकते हैं। यहां मसाला डोसा की रेसिपी एक-एक स्टेप्स के साथ है।
सामग्री-
डोसा बैटर के लिए-
1) चावल – 2 कप
2) उड़द दाल – 1/2 कप
3) मेथी दाना – 1 चम्मच
4) पानी
5) नमक
आलू की मसाला के लिए-
1) आलू – 4 उबले हुए
2) प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
3) हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
4) अदरक – 1 टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
5) सरसों के दाने – 1 चम्मच
6) करी पत्ता – 8-10 पत्ते
7) हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
8) धनिया पाउडर – 1 चम्मच
9) तेल – 2 बड़े चम्मच
10) नमक
11) हरा धनिया – 2 कटा हुआ

easy masala dosa recipe
बनाने की विधि-
1. डोसा बैटर बनाना-
चावल और उड़द दाल को अलग-अलग 4-5 घंटे भिगोएं। उड़द दाल में मेथी दाना भी डालें। दोनों को अच्छे से पीसकर गाढ़ा और स्मूथ बैटर बनाएं।
बैटर को कम से कम 8-10 घंटे या रात भर फर्मेंट होने के लिए रख दें। फिर इसमें नमक डालकर हल्का चलाएं।
2. आलू मसाला बनाना-
कड़ाही में तेल गरम करें। सरसों के दाने डालें, जब चटकने लगे तब करी पत्ता डालें। प्याज, हरी मिर्च, और अदरक डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
हल्दी, धनिया पाउडर डालें और मिलाएं। उबले हुए आलू मैश करके डालें, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर भूनें, फिर हरा धनिया डालकर बंद करें।
3. डोसा बनाना-
तवा गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं। एक कपड़ा या बड़े चम्मच से बैटर को गोलाकार फैलाएं। ऊपर से थोड़ा तेल या घी डालें। डोसे के किनारे कुरकुरे होने पर आलू मसाला डालें और रोल करें। गरमागरम मसाला डोसा सर्व करें।
