लाइफस्टाइल

Jalebi Recipe: अब घर पर झटपट बनाएं हलवाई जैसी रसली और करारी जलेबियां, यहां से नोट कर लें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 18, 2025, 02:14 PM IST

Jalebi Recipe: जलेबी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी स्वीट डिश है जो हर ओकेजन को खान बनाने का काम करती है। लेकिन इसे बनाना काफी कठिन काम लगता है। लेकिन यहां हम जलेबी की इंस्टेंट रेसिपी लेकर आए हैं जिससे आप तुरंत जलेबी बना सकते हैं।

Image

जलेबी इंस्टेंट रेसिपी (Photo: AI Image)

Jalebi Recipe: मिठाईयों की जब भी बात होती है जलेबी का नाम उसमें जरूर आता है। चाशनी में डूबी कुरकुरी और रसीली जलेबी हर किसी को पसंद होती है और हर ओकेजन का मजा ये दोगुना कर देती है। अक्सर लोगों को लगता है कि घर पर बाजार जैसा खस्ता जलेबी बनाना काफी मुश्किल है, लेकिन सच तो ये है कि इसे बेहद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यहां हम आपको जलेबी की इंस्टेंट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप सिर्फ 10 मिनट में लाजवाब करारी और रसीली जलेबी बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

जलेबी बनाने के लिए सामग्री

जलेबी के घोल के लिए

  • मैदा: 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर: 2 बड़े चम्मच
  • दही (खट्टा): 4 बड़े चम्मच
  • घी: 1 बड़ा चम्मच
  • गुनगुना पानी: ½ कप + 1-2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा: ¼ छोटा चम्मच
  • खाने वाला रंग: चुटकी भर

चाशनी के लिए

  • चीनी: 2 कप
  • पानी: 1 से 1.5 कप
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • केसर के धागे
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच

तलने के लिए

तेल या घी

बनाने का तरीका

  • एक बड़े कटोरे में मैदा, कॉर्न फ्लोर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।अब इसमें दही और पिघला हुआ घी डालें।
  • धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए एक चिकना घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल में कोई गुठली न रहे। घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि जब आप चम्मच से उठाएं, तो यह एक मोटी धारा में गिरे। अगर आप रंग चाहते हैं तो इसमें चुटकी भर खाने वाला रंग मिला लें।
  • अब इस घोल को ढककर कम से कम 20-30 मिनट के लिए या फिर 8-12 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दें। अगर आप जल्दी बनाना चाहते हैं तो 20-30 मिनट भी काफी हैं, लेकिन खमीर उठने से जलेबियां ज्यादा अच्छी बनती हैं।
  • अब एक बड़े और चौड़े पैन में चीनी और पानी डालें। तेज आंच पर इसे उबालें और लगातार चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
  • चीनी घुलने के बाद, आंच धीमी कर दें और 4-5 मिनट तक और पकाएं। जब चाशनी बन जाए तो इसमें इलायची पाउडर, केसर और नींबू का रस डालें। नींबू का रस चाशनी को जमने से रोकता है।
  • चाशनी को हल्का गरम ही रखें ताकि जलेबी डालने पर वह अच्छे से रस सोख ले।
  • जलेबी का घोल तैयार होने के बाद, उसे एक बार फिर से अच्छी तरह फेंट लें।इस घोल को जलेबी बनाने वाली बोतल में भर लें।
  • एक चौड़ी कड़ाही में तेल या घी गरम करें। तेल मध्यम से थोड़ा ज्यादा गरम होना चाहिए। अगर तेल कम गरम होगा तो जलेबी फूलेगी नहीं और अगर ज्यादा गरम होगा तो जल्दी जल जाएगी।
  • अब जलेबी का आकार देते हुए तेल में जलेबी तलें। जलेबी को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • जब जलेबी कुरकुरी हो जाए, तो उन्हें तेल से निकालकर तुरंत हल्की गरम चाशनी में डालें। जलेबी को चाशनी में 30 सेकंड से 1 मिनट तक डुबोकर रखें ताकि वह रस सोख ले।
  • अब जलेबी को चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें और गरमागरम परोसें।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article