Inspirational Positivity Womens Day 2025 Quotes Images: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को करें सम्मानित, देखें महिला दिवस के मोटिवेशनल कोट्स और तस्वीरें
- Authored by: Srishti
- Updated Mar 8, 2025, 09:30 AM IST
Inspirational Positivity Womens Day 2025 Quotes in Hindi Images, Poster, Photos: हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन महिलाओं को सम्मान देने का है। इस खास मौके पर आप अपने जीवन से जुड़ी महिलाओं को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
inspirational positivity womens day 2025 quotes in hindi
Inspirational Positivity Womens Day 2025 Quotes in Hindi: दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान में यूं तो कई सारे कार्यक्रम किए जाते हैं लेकिन एक ऐसा दिन है जो महिलाओं को ही समर्पित किया गया है। जी हां, हर साल दुनियाभर में 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाया जाता है। ये खास दिन आज ही है। ये दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है। आज की नारी तो घर के साथ देश और दुनिया में अपना परचम लहरा रही है। अब महिलाएं न सिर्फ पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं बल्कि दो कदम आगे भी निकल जा रही हैं। आज की महिलाओं को परिवार का हाथ थामकर जिम्मेदारियां निभाना आता है। ऐसी ही वंडर वुमन को सलाम करने के लिए आप इस साल महिला दिवस के दिन उन्हें ये शुभकामना संदेश, कोट्स भेज सकते हैं।
Inspirational Positivity Womens Day 2025 Quotes in Hindi-
1) हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
Happy Women's Day
2) मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका,
हर किरदार बखूबी से निभाती हो,
हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।
Happy Women's Day
3) लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Women's Day

strong woman womens day quotes in hindi
4) कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
Happy Women's Day
5) अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Women's Day
6) हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
बिना रुके करती है वो हर काम,
उनके लिए न करो समर्पित सिर्फ एक दिन,
नारी को करो नमन प्रतिदिन।
Happy Women's Day
7) क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
Happy Women's Day

womens day quotes poster
8) कभी मां बनकर,
कभी बहन बनकर,
तो कभी पत्नी बनकर,
एक आदमी को सही राह दिखाती है,
नारी को कभी कम न समझना,
वो हर मोड़ पर आपका साथ निभाती है।
Happy Women's Day
9)उसका दामन है बड़ा,
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा।
Happy Women's Day
10) मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women's Day
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल
